सहरसा में जगतगुरु स्वामी आगमानंद जी महाराज के सान्निध्य में होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए पूरब बाजार स्थित विनोबा आश्रम में उत्सव समिति की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अमर किशोर पोद्दार ने की, जबकि अधिवक्ता ज्योति कुमार सिंह ने मंच संचालन किया। बैठक में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुविधा को देखते हुए अत्याधुनिक ‘जर्मन हैंगर’ पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति लेने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। समिति ने इस महोत्सव को आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का उदाहरण बनाने का संकल्प लिया। अधिवक्ता ज्योति कुमार सिंह ने रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने स्वीकार किया। तय हुआ कि महोत्सव में भोजन और महाप्रसाद की व्यवस्था के लिए समिति का प्रत्येक सदस्य निजी तौर पर एक-एक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगा। अगली बैठक 31 मई को समिति के सदस्यों ने सहयोग का संकल्प लिया। सचिव रामकुमार सिंह ने बताया कि अगली बैठक 31 मई 2026 को होगी। इसमें सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विप्लव रंजन, वार्ड पार्षद आशीष रंजन, पंडित मनमोहन झा, गुड्डू तिवारी, चुन्ना सिंह, अन्नु कुमार सिंह, अजीत कुमार प्रीतम, विपुल कुमार सिंह, पिंटू तिवारी, कुन्दन शाह, बमबम तिवारी, पंकज झा, सुभाष कुमार सिंह, राहुल कुमार, गोविंद माधव, निकेत आनंद, गुंजेश कुमार सिंह, शौर्य तिवारी, रोहित सिंह और राजा यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सहरसा में जगतगुरु स्वामी आगमानंद जी महाराज के सान्निध्य में होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए पूरब बाजार स्थित विनोबा आश्रम में उत्सव समिति की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अमर किशोर पोद्दार ने की, जबकि अधिवक्ता ज्योति कुमार सिंह ने मंच संचालन किया। बैठक में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुविधा को देखते हुए अत्याधुनिक ‘जर्मन हैंगर’ पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति लेने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। समिति ने इस महोत्सव को आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का उदाहरण बनाने का संकल्प लिया। अधिवक्ता ज्योति कुमार सिंह ने रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने स्वीकार किया। तय हुआ कि महोत्सव में भोजन और महाप्रसाद की व्यवस्था के लिए समिति का प्रत्येक सदस्य निजी तौर पर एक-एक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगा। अगली बैठक 31 मई को समिति के सदस्यों ने सहयोग का संकल्प लिया। सचिव रामकुमार सिंह ने बताया कि अगली बैठक 31 मई 2026 को होगी। इसमें सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में विप्लव रंजन, वार्ड पार्षद आशीष रंजन, पंडित मनमोहन झा, गुड्डू तिवारी, चुन्ना सिंह, अन्नु कुमार सिंह, अजीत कुमार प्रीतम, विपुल कुमार सिंह, पिंटू तिवारी, कुन्दन शाह, बमबम तिवारी, पंकज झा, सुभाष कुमार सिंह, राहुल कुमार, गोविंद माधव, निकेत आनंद, गुंजेश कुमार सिंह, शौर्य तिवारी, रोहित सिंह और राजा यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


