प्रिल्यूड स्कूल की बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर:युवक वेंटिलेटर सपोर्ट पर, स्कूल संचालक डा. सुशील गुप्ता व प्रिंसीपल पर एफआईआर

प्रिल्यूड स्कूल की बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर:युवक वेंटिलेटर सपोर्ट पर, स्कूल संचालक डा. सुशील गुप्ता व प्रिंसीपल पर एफआईआर

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में 4 दिन पहले प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने प्रिल्यूड स्कूल के संचालक और प्रिंसीपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ताजगंज खैराती टोला निवासी शिखा अग्रवाल ने बताया कि उनके पति अंकित अग्रवाल 5 मई की सुबह मनकामेश्वर मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। तभी पुरानी मंडी चौराहे के पास प्रील्यूड पब्लिक स्कूल की बस गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी। आरोप है कि बस चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा सवार अंकित अग्रवाल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद परिजन घायल अंकित को पहले उपाध्याय अस्पताल, शहीद नगर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बाद में लॉयर्स कॉलोनी स्थित पोलारिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
तहरीर में बस चालक पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही बस स्वामी डॉ. सुशील गुप्ता और स्कूल प्रिंसिपल अरविंद श्रीवास्तव पर भी नामजद किया गया है। मामले में थाना ताजगंज पुलिस ने बस चालक, स्कूल प्रिंसिपल अरविंद श्रीवास्तव और संचालक डॉ. सुशील गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *