Prateik Smita Patil On Arya Babbar Statement: प्रतीक स्मिता पाटिल और उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर के बीच बढ़ती दूरियों का तो हर कोई गवाह है। पिछले काफी समय से दोनों भाइयों में कोई बातचीत और मुलाकात नहीं हुई है। आर्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रतीक को लेकर कई बयान दिए थे। उन्होंने प्रतीक पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें जब भी पैसों की जरूरत होती है तो पिता की याद आ जाती है वरना उन्हें सब विलेन लगते हैं। आर्य की इन सभी बातों पर प्रतीक का सीधा-सीधा रिएक्शन तो नहीं आया है लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जरूर बहुत कुछ कहने की कोशिश की है।
प्रतीक ने आर्य बब्बर की बात का दिया जवाब (Prateik Smita Patil On Arya Babbar Statement)
प्रतीक ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की हैं। एक स्टोरी में वो अपनी लग्जरी कार लैंड रोवर में बैठे हुए थंब्स अप बनाते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो कार के आगे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। पिक्चर्स को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे प्रतीक आर्य के पैसों वाली बात का जवाब दे रहे हैं और अपनी लग्जरी कारों के कलेक्शन को दिखाना चाह रहे हो। प्रतीक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कुछ खास तो नहीं लिखा है लेकिन उनके अनकहे शब्द भी बहुत कुछ बयां करते हुए नजर आ रहे हैं।


आर्य ने क्या कुछ कहा था?
हाल ही में विक्की ललवानी के साथ एक बातचीत के दौरान आर्य ने कहा कि कुछ रिश्ते इतने नाजुक होते हैं कि उन्हें बहुत संभालकर रखना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने भाई के साथ रिश्ता बेहतर रखने की कोशिश की, लेकिन अचानक एक समय ऐसा आया जब प्रतीक ने सबसे दूरी बना ली।
आर्य के मुताबिक उन्होंने कई बार फोन और मैसेज के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, मगर कोई जवाब नहीं मिला। आर्य ने ये भी कहा कि प्रतीक और उनकी पत्नी प्रिया के साथ वो कई बार साथ में घूमते थे और उनके साथ उनका रिश्ता अच्छा ही था।
प्रतीक ने शादी में नहीं बुलाया था
दरअसल, जब प्रतीक ने साल 2025 में प्रिया बनर्जी से शादी की, तब उन्होंने अपने पिता राज बब्बर और परिवार के कई सदस्यों को समारोह से दूर रखा। इसी बात ने परिवार के भीतर की दूरी को और बढ़ा दिया। अब आर्य बब्बर ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।


