Prateek Yadav Memory : कंधे पर मां, गले में लिपटा नाग का टैटू; प्रतीक यादव ने अमेरिका में बनवाया था ये टैटू

Prateek Yadav Memory : कंधे पर मां, गले में लिपटा नाग का टैटू; प्रतीक यादव ने अमेरिका में बनवाया था ये टैटू

Prateek Yadav Memory : यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (38) का निधन बुधवार को हुआ। आज प्रतीक का अंतिम संस्कार (Prateek Yadav Last Ritual) किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रतीक के वो यादगार टैटू भी पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। एक टैटू तो वो अमेरिका में गुदवाए थे।

Prateek Yadav Mother : कंधे पर मां का टैटू

प्रतीक यादव अपनी मां साधना गुप्ता से इस कदर प्रेम करते थे कि अपने कंधे के एक साइड में टैटू गुदवाया था। इसमें उनकी मां मुस्कुराती दिख रही हैं। ये टैटू प्रसिद्ध टैटू कलाकार स्टीव बुचर ने बनाया था। प्रतीक ने कैप्शन में लिखा भी था कि जब आप अमेरिका में हों, तो @stevebutchertattoos से टैटू क्यों न बनवाएं? दूसरी स्लाइड में देखें कि मैंने किनका टैटू बनवाया है।

स्टीव बुचर कौन हैं?

स्टीव बुचर दुनिया के प्रसिद्ध टैटूग्राफर (टैटू आर्टिस्ट) में से एक हैं। ये दुनिया के सेलेब्स के टैटू बनाते हैं। इनके टैटू कमाल के होते हैं। जिसे आप स्टीव के सोशल मीडिया पर जाकर देख सकते हैं।

गले पर शिवलिंग और नाग का टैटू

प्रतीक ने अपने गले पर शिवलिंग और नाग देवता का टैटू गुदवाया है। इससे पता चलता है कि ये शिवभक्त भी थे। ये टैटू भी कमाल का है। इसे भी आप शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं।

सांप वाला रहस्यमी टैटू

प्रतीक ने सितंबर 2025 में हाथ पर ये सांप वाला रहस्यमी टैटू बनवाया था। इसमें एक कंपास भी बना हुआ है। उस कंपास को हर ओर से सांप ने घेर रखा है। इसमें सांप अपनी ही पूंछ खा रहा है जो ध्यान को आकर्षित कर रहा है। इस टैटू के साथ प्रतीक तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें, इसे सेलिब्रिटी टैटू आर्टिस्ट साक्षी पंवार ने बनाया था।

प्रतीक यादव के परिवार के बारे में जानिए

  • प्रतीक यादव, दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।
  • साधना गुप्ता का निधन साल 2022 में हुआ था।
  • प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
  • अपर्णा बिष्ट साल 2011 में प्रतीक से शादी कीं।
  • प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं- प्रतिमा (12 वर्ष) और पद्मजा ।

बता दें, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक के मौत की वजह पल्मोनरी थ्रोम्बो एंबुलिज्म बताई गई है। हालांकि, आगे भी विसरा (बिसरा) जांच की जा रही है। आज प्रतीक का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *