आई.एन.एम. कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित:छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर दिए संदेश

आई.एन.एम. कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित:छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर दिए संदेश

मेरठ के आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग और आईआईसी के संयुक्त तत्वावधान में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनीता राठी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीक्षा रानी ने किया। प्रो. दीपा त्यागी और प्रो. रीना गुप्ता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरणीय समस्याओं, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और सतत जीवन शैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जागरूकता की भावना विकसित करना था। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और हरित जीवन शैली जैसे विषयों पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जैस्मीन ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय की प्रवक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *