NEET परीक्षा की फीस रिफंड के लिए खुला पोर्टल, 21 जून को होने वाले री-एग्जाम के लिए बदल सकेंगे परीक्षा केंद्र

NEET परीक्षा की फीस रिफंड के लिए खुला पोर्टल, 21 जून को होने वाले री-एग्जाम के लिए बदल सकेंगे परीक्षा केंद्र

NEET UG 2026 Refund: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित नीट यूजी (NEET UG 2026) परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा की फीस रिफंड और एग्जाम सिटी अपडेट करने के लिए अपना ऑनलाइन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। जो कैंडिडेट्स 3 मई को रद्द हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें फीस वापसी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने बैंक खाते की डिटेल्स सबमिट करनी होंगी ताकि, फीस सीधे उनके खाते में वापस भेजी जा सके।

रिफंड के लिए आज से सबमिट करें बैंक डिटेल्स

एजेंसी ने साफ किया है कि, 21 जून को दोबारा होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को कोई एक्सट्रा फीस नहीं देनी होगी। फीस रिफंड पाने के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपनी सही बैंक डिटेल्स भरनी होंगी। यह प्रोसेस आज यानी 21 मई, 2026 से शुरू हो गया है। कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना अकाउंट नंबर और अन्य जरूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं जिससे, उनकी फीस सीधे उनके खाते में वापस आ सके।

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

आपको बता दें कि, 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को पेपर लीक और अन्य विवादों के बाद रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 21 जून, 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस बार भी परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में ही आयोजित की जाएगी।

एग्जाम सिटी बदलने का भी मिला मौका

अगर कोई स्टूडेंट किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है तो एनटीए ने उन्हें अपना वर्तमान पता और अपनी पसंद की एग्जाम सिटी बदलने का भी मौका दिया है।

  • स्टूडेंट्स 21 मई, 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा की सिटी बदल सकते हैं।
  • एजेंसी ने बताया है कि, नई चुनी गई सिटी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर्स पहले वाले केंद्रों से अलग हो सकते हैं।

नहीं बदल सकेंगे परीक्षा का माध्यम

कैंडिडेट्स को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन के समय उन्होंने परीक्षा के लिए जिस भाषा (मीडियम) को सिलेक्ट किया था, उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। एनटीए ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि, वे फीस रिफंड, एग्जाम सिटी में बदलाव, एडमिट कार्ड और परीक्षा के नए शेड्यूल से जुड़े किसी भी जरूरी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in को समय-समय पर चेक करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *