Ricky Ponting left raging: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में कैच छोड़ने के कारण हार का सामना करना पड़ा है। इन कैचों को छूटते देख पीबीकेएस के हेड कोच रिकी पोंटिंग काफी गुस्से में नजर आए।
Ricky Ponting left raging: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ के बुधवार रात पंजाब किंग्स को तीन कैच छोड़ने भारी पड़ गए। इन्हीं कैचों की वजह पीबीकेएस को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ये टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप स्पॉट से नीचे लुढ़क गई। इतना ही नहीं उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की की उम्मीदें और भी मुश्किल हो गईं। पंजाब किंग्स के बैक-टू-बैक कैच टपकाने पर हेड कोच रिकी पोंटिंग आग-बबूला हो उठे। वहीं, पंजाब फ्रैंचाइजी की सह-मालकिन प्रीति जिंटा का कैच छोड़ने पर रिएक्शन वायरल हो रहा है।
जीवनदान के मौके भुनाया
पंजाब किंग्स की टीम पहली पारी में दो कैच टपका चुकी थी। कूपर कोनोली ने आठवें ओवर में ईशान किशन का कैच छोड़ा, जिसके बाद उन्होंन जीवनदान का मौका भुनाते हुए अर्धशतक बनाया। वहीं, सीजन की शुरुआत में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में तीन कैच छोड़ने वाले शशांक सिंह ने नौवें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर हेनरिक क्लासेन का कैच टपका दिया। उन्होंने भी अर्धशतक बनाया। 10वें ओवर के बाद ब्रॉडकास्टर ने रिकी पोंटिंग को बातचीत के लिए कैमरे पर बुलाया।
‘यह हमारे लिए एक तरह का वायरस बन गया है’
पोंटिंग ने कहा कि सच कहूं तो यह हमारे लिए एक तरह का वायरस बन गया है। हमने इस सीजन में अब तक बहुत सारे कैच छोड़े हैं। लड़कों ने बहुत कड़ी मेहनत की है और बेचारा शशांक, ऐसा लगता है कि मौके हर जगह उसका पीछा कर रहे हैं। हर ऊंची गेंद उसी के पास जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि वह बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल पाया था, इसलिए उसे ठीक होकर वापस आने में लगभग डेढ़ हफ्ता लग गया। उसने पिछले एक हफ्ते में शारीरिक रूप से खेलने के लिए फिट होने के लिए बहुत मेहनत की है और हमने पिछले पांच-छह दिनों में कैचिंग की प्रैक्टिस को बहुत बढ़ा दिया है।
‘मन कर रहा है कि मैं माइक्रोफोन ही मैदान पर फेंक दूं’
इसके कुछ ही देर बाद पंजाब ने तीसरा कैच भी छोड़ दिया और इस बार गलती लॉकी फर्ग्यूसन ने की। चहल ने एक बार फिर मौका बनाया था, लेकिन न्यूजीलैंड के इस पेसर ने 11वें ओवर में ईशान को एक और जीवनदान दे दिया। यह देखकर पोंटिंग गुस्से से लाल हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया को काबू में रखा। फर्ग्यूसन के कैच छोड़ने पर पोंटिंग ने कहा कि मेरा तो मन कर रहा है कि मैं माइक्रोफोन ही मैदान पर फेंक दूं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रीति जिंटा की वीडियो क्लिप
सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा की एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह कैच छोड़ने पर सिर पकड़ लेती हैं और रुआंसी हो जाती हैं। हालांकि यह वीडियो एआई से बनाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटौर रहा है।
Sports – Patrika | CMS




Cooper Connolly, Shashank Singh and Lockie Ferguson drop crucial chances 