जबलपुर के गौरीघाट में युवक-युवती की शर्मनाक हरकत:नर्मदा में नहाते समय की आपत्तिजनक हरकत; वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान

जबलपुर के गौरीघाट में युवक-युवती की शर्मनाक हरकत:नर्मदा में नहाते समय की आपत्तिजनक हरकत; वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान

जबलपुर के गौरीघाट पर नर्मदा नदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और युवती नदी के बीच में एक-दूसरे के करीब दिखाई दे रहे हैं और आपत्तिजनक हरकतें कर रहे हैं। शुक्रवार को वीडियो सामने आया है। पास में बैठे कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए उन्हें नदी से बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने बात अनसुनी कर दी। इसके बाद युवक-युवती के बारे में गौरीघाट पुलिस और होमगार्ड को सूचना दी गई। इधर, वीडियो सामने आने के बाद जबलपुर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी में आपत्तिजनक हरकत करते दिख रहे युवक-युवती पनागर के रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ स्नान करने आए थे सुरक्षा के लिए नर्मदा नदी में तैनात होमगार्ड सैनिक का कहना है कि यह वीडियो गुरुवार शाम का है। पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि एक लड़का और लड़की अजीब हरकतें कर रहे हैं। जांच में पता चला कि दोनों पनागर के रहने वाले हैं और अपने कुछ दोस्तों के साथ स्नान करने यहां आए थे। उनका कहना है कि यहां बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी आते हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की हिदायत होमगार्ड सैनिक राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों को नदी से बाहर निकाला। फटकार लगाने के बाद उनके माता-पिता को भी जानकारी दी गई। उन्हें हिदायत दी गई कि पवित्र स्थल पर दोबारा इस तरह की हरकत न करें। उन्होंने बताया कि लड़की तैरना नहीं जानती थी, इसके बावजूद लड़का उसे नदी के बीच तक ले गया। थोड़ी सी भी लापरवाही होती तो लड़की नदी में डूब सकती थी। दोनों को नदी से बाहर निकालकर तुरंत घाट से दूर किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *