पाली में बाइक पर बिठाकर मौसी और उसकी तीन साल की बेटी को बिठाकर घर ले जाते समय बीच रास्ते बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 22 साल के मनीष की मौत हो गई और 30 साल की उसकी मौसी संतोष घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के कादू गांव निवासी 22 साल का मनीष पुत्र हेमाराम सीरवी शुक्रवार को अपनी 30 साल की मौसी संतोष पत्नी सुरेंद्र और उनकी 3 साल की बेटी किंजल को लेकर बाइक से जोजावर खरीदारी करने गया था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वे बाइक से वापस अपने गांव कादू आ रहे थे। इस दौरान मोकमसिंह गुड़ा के निकट तेज रफ्तार से आ रहे कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनीष गंभीर घायल हो गया। वही उसकी मौसी संतोष भी घायल हो गई। तीन साल की मासूम किंजल को मामूली चोटे आई। तीनों को इालज के लिए शुक्रवार देर शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद मनीष को जोधपुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
जवान बेटे की अकाल मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनका लाडला बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। विलाप कर रहे मृतक के परिजनों को रिश्तेदारों ने संभाला।


