अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी:45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज होगी

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी:45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज होगी

कोंच गया में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन गांवों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। स्थानीय थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया। केरकी गांव में पवन पासवान के घर से 10 लीटर और जमींदर मांझी के घर से 30 लीटर देसी महुआ शराब मिली। वहीं, गरजू बिगहा गांव में मीना देवी के घर से 5 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। फरार कारोबारियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कोंच गया में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन गांवों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। स्थानीय थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया। केरकी गांव में पवन पासवान के घर से 10 लीटर और जमींदर मांझी के घर से 30 लीटर देसी महुआ शराब मिली। वहीं, गरजू बिगहा गांव में मीना देवी के घर से 5 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। फरार कारोबारियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *