पूर्णिया में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। 98.93 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्ती के दौरान कार से स्मैक बरामद की है। इसके अलावा एक टैब और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रवि ठाकुर और विनोद कुमार के रूप में हुई है। दोनों थाना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग के रहने वाले है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इलाके में नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान एक कार पर नजर पड़ी। कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर रखी गई स्मैक बरामद हुई। खेप के साथ मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। केस दर्जकर नेटवर्क खंगाल रही पुलिस बरामद स्मैक की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। तस्करों के नेटवर्क खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। गिरफ्तार दोनों तस्करों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जब्त मोबाइल फोन और टैब की भी जांच की जा रही है ताकि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस कार के मालिक और उसके इस्तेमाल को लेकर भी जांच कर रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पूर्णिया में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। 98.93 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्ती के दौरान कार से स्मैक बरामद की है। इसके अलावा एक टैब और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रवि ठाकुर और विनोद कुमार के रूप में हुई है। दोनों थाना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग के रहने वाले है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इलाके में नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान एक कार पर नजर पड़ी। कार को रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर रखी गई स्मैक बरामद हुई। खेप के साथ मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। केस दर्जकर नेटवर्क खंगाल रही पुलिस बरामद स्मैक की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। तस्करों के नेटवर्क खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। गिरफ्तार दोनों तस्करों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जब्त मोबाइल फोन और टैब की भी जांच की जा रही है ताकि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस कार के मालिक और उसके इस्तेमाल को लेकर भी जांच कर रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


