51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, पीएम अपॉइंटमेंट लेटर देंगे:गयाजी में भी लगेगा रोजगार मेला, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं से संवाद भी करेंगे

51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, पीएम अपॉइंटमेंट लेटर देंगे:गयाजी में भी लगेगा रोजगार मेला, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं से संवाद भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौपेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित करेंगे। यह 19वां रोजगार मेला होगा, इस दौरान प्रधानमंत्री युवाओं से बातचीत भी करेंगे। यह रोजगार मेला देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। सरकार इसे युवाओं के लिए बड़े अवसर के तौर पर पेश कर रही है। गयाजी में भी कार्यक्रम का होगा आयोजन इधर, गयाजी में भी रोजगार मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां भी चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के बीच इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रोजगार मेले से युवाओं को संदेश लंबे समय से नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि रोजगार मेले के जरिए युवाओं को तेजी से नियुक्ति मिल रही है। वहीं, विपक्ष लगातार बेरोजगारी को मुद्दा बना रहा है। ऐसे में सरकार इस रोजगार मेले के जरिए युवाओं के बीच बड़ा संदेश देने की कोशिश में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौपेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित करेंगे। यह 19वां रोजगार मेला होगा, इस दौरान प्रधानमंत्री युवाओं से बातचीत भी करेंगे। यह रोजगार मेला देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। सरकार इसे युवाओं के लिए बड़े अवसर के तौर पर पेश कर रही है। गयाजी में भी कार्यक्रम का होगा आयोजन इधर, गयाजी में भी रोजगार मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां भी चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के बीच इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रोजगार मेले से युवाओं को संदेश लंबे समय से नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि रोजगार मेले के जरिए युवाओं को तेजी से नियुक्ति मिल रही है। वहीं, विपक्ष लगातार बेरोजगारी को मुद्दा बना रहा है। ऐसे में सरकार इस रोजगार मेले के जरिए युवाओं के बीच बड़ा संदेश देने की कोशिश में है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *