मधेपुरा में पीएम मोदी का पुतला दहन:छात्र संगठनों ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रोटेस्ट; केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

मधेपुरा में पीएम मोदी का पुतला दहन:छात्र संगठनों ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रोटेस्ट; केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

मधेपुरा कॉलेज चौक पर सोमवार शाम NSUI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने किया। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जताया विरोध भूपेंद्र चौक के समीप हुई इस सभा में छात्र-युवा, दुकानदार और अन्य वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए निशांत यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता को राहत देने में विफल रही है और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। यादव ने यह भी कहा कि दैनिक जरूरत की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने तर्क दिया कि यदि केंद्र सरकार की विदेश नीति प्रभावी होती तो देश को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने पड़ोसी देश नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की बजाय बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। सरकार तेल कंपनियों को मुनाफा पहुंचा रही एनएसयूआई जिलाध्यक्ष वसीमुद्दीन उर्फ नन्हे ने कहा कि सरकार तेल कंपनियों को मुनाफा कमाने की खुली छूट दे रही है, जबकि आम लोग महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को जनता के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए। सभा को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, छात्र नेता साजन कुमार, सत्यम कुमार, प्रवीण कुमार, प्रिंस कुमार, बृजेश कुमार और रूपेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस प्रदर्शन में गुलशन कुमार, रणवीर सिंह, मो. शमशाद, मो. आशिफ, दीपक कुमार, बमबम कुमार, गुड्डू यादव, मो. शाहनवाज, मो. जियाउल हक समेत दर्जनों छात्र-युवा मौजूद थे। मधेपुरा कॉलेज चौक पर सोमवार शाम NSUI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने किया। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जताया विरोध भूपेंद्र चौक के समीप हुई इस सभा में छात्र-युवा, दुकानदार और अन्य वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए निशांत यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता को राहत देने में विफल रही है और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। यादव ने यह भी कहा कि दैनिक जरूरत की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने तर्क दिया कि यदि केंद्र सरकार की विदेश नीति प्रभावी होती तो देश को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने पड़ोसी देश नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की बजाय बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। सरकार तेल कंपनियों को मुनाफा पहुंचा रही एनएसयूआई जिलाध्यक्ष वसीमुद्दीन उर्फ नन्हे ने कहा कि सरकार तेल कंपनियों को मुनाफा कमाने की खुली छूट दे रही है, जबकि आम लोग महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को जनता के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए। सभा को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, छात्र नेता साजन कुमार, सत्यम कुमार, प्रवीण कुमार, प्रिंस कुमार, बृजेश कुमार और रूपेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस प्रदर्शन में गुलशन कुमार, रणवीर सिंह, मो. शमशाद, मो. आशिफ, दीपक कुमार, बमबम कुमार, गुड्डू यादव, मो. शाहनवाज, मो. जियाउल हक समेत दर्जनों छात्र-युवा मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *