प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बिहार के जर्दालू आम का उल्लेख किया था। इसके बाद, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से राज्य से लगभग 8 टन जर्दालू आम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सभी केंद्रीय मंत्रियों को भेजे जाएंगे। बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेडिएशन सेंटर पहुंची। वहां खुद मंत्री श्रेयसी सिंह ने आम की पैकेजिंग और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने इस नई तकनीक के बारे में भी जानकारी प्राप्त की, जिसका उपयोग आम के निर्यात के लिए किया जा रहा है। देखें निरीक्षण की तस्वीरें… 5 एकड़ भूमि में बने रेडिएशन सेंटर में हो रही पैकिंग यह रेडिएशन सेंटर बिहटा के सिकंदरपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में जीटबन सप्लाई चैन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है। यह बिहार की पहली ऐसी सुविधा है जो इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के लिए इस तकनीक का उपयोग करती है। निरीक्षण के दौरान, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जर्दालू आम का जिक्र किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने यह पहल की है। लगभग 8 टन आम पैक करके जल्द ही दिल्ली भेजे जाएंगे। सभी को भेंट किए जाएंगे। आम के अलावा लीची-मखाना भी जाएगा आगे मंत्री ने कहा, बिहार का यह पहला रेडिएशन सेंटर है, जो नई तकनीक पर बना है। इससे बिहार के किसानों को काफी फायदा हो रहा है। उद्योग क्षेत्र में भी इसका महत्व बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में ऐसा रेडिएशन सेंटर बिहार के विभिन्न जिलों में भी बनाया जाएगा। ताकि एक्सपोर्ट इंपोर्ट करने में समस्या ना हो। आम के अलावा, बिहार का मखना, मुजफ्फरपुर का लीची भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति और दिल्ली में बैठे तमाम केंद्रीय मंत्रियों को भेंट की जाएगी। इसी माध्यम के तहत उसे भी पैक कर कर भेजा जाएगा। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में उद्योग पहले से काफी बढ़ा है। उद्योगपतियों को भी बिहार आने के लिए निमंत्रण दे रही हूं। ताकि बिहार में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लग सके और बिहार का विकास हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बिहार के जर्दालू आम का उल्लेख किया था। इसके बाद, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से राज्य से लगभग 8 टन जर्दालू आम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सभी केंद्रीय मंत्रियों को भेजे जाएंगे। बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेडिएशन सेंटर पहुंची। वहां खुद मंत्री श्रेयसी सिंह ने आम की पैकेजिंग और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने इस नई तकनीक के बारे में भी जानकारी प्राप्त की, जिसका उपयोग आम के निर्यात के लिए किया जा रहा है। देखें निरीक्षण की तस्वीरें… 5 एकड़ भूमि में बने रेडिएशन सेंटर में हो रही पैकिंग यह रेडिएशन सेंटर बिहटा के सिकंदरपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में जीटबन सप्लाई चैन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है। यह बिहार की पहली ऐसी सुविधा है जो इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के लिए इस तकनीक का उपयोग करती है। निरीक्षण के दौरान, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जर्दालू आम का जिक्र किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने यह पहल की है। लगभग 8 टन आम पैक करके जल्द ही दिल्ली भेजे जाएंगे। सभी को भेंट किए जाएंगे। आम के अलावा लीची-मखाना भी जाएगा आगे मंत्री ने कहा, बिहार का यह पहला रेडिएशन सेंटर है, जो नई तकनीक पर बना है। इससे बिहार के किसानों को काफी फायदा हो रहा है। उद्योग क्षेत्र में भी इसका महत्व बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में ऐसा रेडिएशन सेंटर बिहार के विभिन्न जिलों में भी बनाया जाएगा। ताकि एक्सपोर्ट इंपोर्ट करने में समस्या ना हो। आम के अलावा, बिहार का मखना, मुजफ्फरपुर का लीची भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति और दिल्ली में बैठे तमाम केंद्रीय मंत्रियों को भेंट की जाएगी। इसी माध्यम के तहत उसे भी पैक कर कर भेजा जाएगा। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में उद्योग पहले से काफी बढ़ा है। उद्योगपतियों को भी बिहार आने के लिए निमंत्रण दे रही हूं। ताकि बिहार में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लग सके और बिहार का विकास हो सके।


