गोरखपुर और बस्ती मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल आले हैदर रविवार, 31 मई 2026 को अपनी नौकरी पूरी कर रिटायर हो गए। उनके सम्मान में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स कॉलेज, क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर और बस्ती मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कोच ने मिलकर आयोजित किया। इस आयोजन में उपक्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह और ऑफिस एकाउंटेंट मोहम्मद आसिफ के ट्रांसफर होने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों और अधिकारियों ने शिरकत की। अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंद्र विजय सिंह, जनार्दन यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र सिंह और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रभाकर ने आले हैदर को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही देवरिया के क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, महराजगंज की क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी, बस्ती के क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, संतकबीर नगर के उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बी.एन. मिश्रा, रिटायर्ड प्रधान सहायक राम केशर यादव और रिटायर्ड लेखाकार कैलाश राय ने भी माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। दो अन्य अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर
इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह का ट्रांसफर मथुरा और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के लेखाकार मो. आसिफ का ट्रांसफर संतकबीर नगर हुआ है। उन दोनों लोगों को भी विदाई दी गई। खेल विभाग के अधिकारियों ने इन दोनों को भी स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।
आले हैदर ने जताया आभार
रिटायर हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा कि उनके कार्यकाल की सफलता के पीछे पूरी टीम की मेहनत है। उन्होंने सहयोग के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और कोच के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, लेखाकार मो. आसिफ अंसारी, नफीस अहमद, अशोक शाही, सीमा विश्वकर्मा, स्पोर्ट्स कॉलेज के लेखाकार शम्भू दयाल, नेहा सिंह, संध्या यादव, संतोष कुमार, विनोद सिंह, ओसामा जौहर, अभिषेक कुमार, अजय सिंह, अमन सिंह, संदीप यादव, मोहित कुमार, सुजीत गौतम, संजीव कुमार मल्ल, बृजेश यादव, प्रवीन कुमार, प्रभात सिंह, कमलेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार तिवारी, रामाकांत, गौतम विश्वकर्मा, बहादुर यादव, रतन यादव, रामनयन, जगदीश, रामबेलास और विजय समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।


