सहरसा में कल से घरों तक पहुंचेगी पाइपलाइन गैस:PNG सेवा का शुभारंभ, सिलेंडर के इंतजार से मिलेगी राहत

सहरसा में कल से घरों तक पहुंचेगी पाइपलाइन गैस:PNG सेवा का शुभारंभ, सिलेंडर के इंतजार से मिलेगी राहत

सहरसा शहरवासियों को सोमवार से पाइपलाइन वाली रसोई गैस (पीएनजी) की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित योजना का विधिवत शुभारंभ सोमवार सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बुकिंग और उसके घर तक पहुंचने के लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी। योजना की शुरुआत शहर के एक चयनित घरेलू उपभोक्ता के घर में गैस का चूल्हा जलाकर की जाएगी। इस संबंध में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने जानकारी दी। अंतिम तैयारियों पर चर्चा इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें योजना की वर्तमान प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई और अंतिम तैयारियों को हरी झंडी दी गई। बैठक के दौरान सिटी गैस (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन – IOCL) के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को बताया कि गैस आपूर्ति शुरू करने से पहले पाइपलाइन की सुरक्षा और निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपकरणों की जांच और अंतिम टेस्टिंग का कार्य रविवार शाम 5:00 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। पश्चिमी भाग में तेजी से चल रहा कार्य शहर के बाकी हिस्सों के लिए भी सकारात्मक जानकारी दी गई। सहरसा के पश्चिमी भाग में पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कंपनी ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि अगले एक महीने के भीतर पश्चिमी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों में भी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने इंडियन ऑयल के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, गैस कनेक्शन या आपूर्ति से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को त्वरित सहायता (कस्टमर सपोर्ट) प्रदान करने की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए। शहरवासियों को सबसे बड़ी राहत अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी सेवा शुरू होने से शहरवासियों को सबसे बड़ी राहत गैस सिलेंडर की बुकिंग और उसके घर तक पहुंचने के लंबे इंतजार से मिलेगी। बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और नगर आयुक्त मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सहरसा शहरवासियों को सोमवार से पाइपलाइन वाली रसोई गैस (पीएनजी) की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित योजना का विधिवत शुभारंभ सोमवार सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की बुकिंग और उसके घर तक पहुंचने के लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी। योजना की शुरुआत शहर के एक चयनित घरेलू उपभोक्ता के घर में गैस का चूल्हा जलाकर की जाएगी। इस संबंध में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने जानकारी दी। अंतिम तैयारियों पर चर्चा इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें योजना की वर्तमान प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई और अंतिम तैयारियों को हरी झंडी दी गई। बैठक के दौरान सिटी गैस (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन – IOCL) के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को बताया कि गैस आपूर्ति शुरू करने से पहले पाइपलाइन की सुरक्षा और निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपकरणों की जांच और अंतिम टेस्टिंग का कार्य रविवार शाम 5:00 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। पश्चिमी भाग में तेजी से चल रहा कार्य शहर के बाकी हिस्सों के लिए भी सकारात्मक जानकारी दी गई। सहरसा के पश्चिमी भाग में पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कंपनी ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि अगले एक महीने के भीतर पश्चिमी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों में भी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने इंडियन ऑयल के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, गैस कनेक्शन या आपूर्ति से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को त्वरित सहायता (कस्टमर सपोर्ट) प्रदान करने की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए। शहरवासियों को सबसे बड़ी राहत अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी सेवा शुरू होने से शहरवासियों को सबसे बड़ी राहत गैस सिलेंडर की बुकिंग और उसके घर तक पहुंचने के लंबे इंतजार से मिलेगी। बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और नगर आयुक्त मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *