मध्यप्रदेश के धार में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया। वाहन में 40 से 45 मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में बच्चों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत बचाव में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। देखें तस्वीरें….
खबर अपडेट की जा रही है…


