झांसी के टायर गोदाम में लगी भीषण आग:दो घंटे से फायर बिग्रेड की दस गाड़ियां आग पर काबू पाने की कर रहीं कोशिश

झांसी के टायर गोदाम में लगी भीषण आग:दो घंटे से फायर बिग्रेड की दस गाड़ियां आग पर काबू पाने की कर रहीं कोशिश

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित डड़ियापुरा में मंगलवार शाम एक पुराने टायर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। बैंकर्स कॉलोनी निवासी जितेंद्र साहू के इस गोदाम से करीब शाम 7:30 बजे धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की दो तस्वीरें देखें… सूचना पर पहुंची दमकल की शुरुआती दो गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में लगी आग तेजी से फैलती चली गई और विकराल रूप ले लिया। स्थिति को देखते हुए दमकल की गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई। बीते दो घंटे से फायर फाइटर लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हैं, लेकिन देर रात तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से गिरा एक फ्लोर गोदाम में लगी आग इतनी विकराल थी कि दो मंजिला गोदाम का ऊपरी हिस्सा धराशाई होकर नीचे गिर गया। वहीं, आग बगल के एक नमकीन और सॉस के गोदाम तक पहुंच गई। गली संकरी होने के चलते फायर फाइटर्स को आग बुझाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *