लातेहार में स्कूली बच्चों से भरी पिकअप वैन पलटी:आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल, दो मेदिनीनगर रेफर; हादसे के बाद ड्राइवर फरार

लातेहार में स्कूली बच्चों से भरी पिकअप वैन पलटी:आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल, दो मेदिनीनगर रेफर; हादसे के बाद ड्राइवर फरार

लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। स्कूल की छुट्टी के बाद संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक पिकअप वैन ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गाई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में चल रहा था। इसी दौरान चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वैन पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर घायल बच्चों को आननफानन में बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिशन हॉस्पिटल और गांधी जी मेडिकल्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। हालांकि, दो बच्चों के हाथ में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया है। रेफर किए गए बच्चों में रेलवे कॉलोनी निवासी बद्री प्रसाद के 9 वर्षीय पुत्र कृति रंजन और आदर्शनगर निवासी पप्पू कुमार की 14 वर्षीय पुत्री शिवंशी वर्मा शामिल हैं। वाहन को जब्त कर लिया गया अन्य घायलों में प्रियांशु गुड़िया (9), तेजस्वी चंद्रा, नव्या सिंह (6), कोमल रंजना (15) और पीयूष राज (15) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू और उकामाड़ मुखिया पूनम देवी भी घटनास्थल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। स्कूल की छुट्टी के बाद संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक पिकअप वैन ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गाई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में चल रहा था। इसी दौरान चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वैन पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर घायल बच्चों को आननफानन में बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिशन हॉस्पिटल और गांधी जी मेडिकल्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। हालांकि, दो बच्चों के हाथ में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया है। रेफर किए गए बच्चों में रेलवे कॉलोनी निवासी बद्री प्रसाद के 9 वर्षीय पुत्र कृति रंजन और आदर्शनगर निवासी पप्पू कुमार की 14 वर्षीय पुत्री शिवंशी वर्मा शामिल हैं। वाहन को जब्त कर लिया गया अन्य घायलों में प्रियांशु गुड़िया (9), तेजस्वी चंद्रा, नव्या सिंह (6), कोमल रंजना (15) और पीयूष राज (15) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू और उकामाड़ मुखिया पूनम देवी भी घटनास्थल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *