मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के दिघरा में आज सड़क हादसा हुआ। इसमें सुधा दूध लदी पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ड्राइवर का शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। दर्सल, आज सुबह करीब 6 बजे दूध सप्लाई के लिए जा रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कंठ निवासी 25 साल के राजकुमार के रूप में हुई है। मृतक के मामा राजेंद्र राम ने बताया कि राजकुमार सुधा दूध सप्लाई गाड़ी पर चालक के रूप में काम करता था और रोज की तरह गुरुवार सुबह भी दूध लेकर निकला था। इसी दौरान हादसा हो गया। गाड़ी के निचले हिस्से को काट कर निकाला शव स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत काम शुरू किया गया। गाड़ी में शव फंसा होने के कारण काफी देर तक रेस्क्यू चलाया गया। बाद में गाड़ी के हिस्से को काटकर ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के दिघरा में आज सड़क हादसा हुआ। इसमें सुधा दूध लदी पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ड्राइवर का शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। दर्सल, आज सुबह करीब 6 बजे दूध सप्लाई के लिए जा रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कंठ निवासी 25 साल के राजकुमार के रूप में हुई है। मृतक के मामा राजेंद्र राम ने बताया कि राजकुमार सुधा दूध सप्लाई गाड़ी पर चालक के रूप में काम करता था और रोज की तरह गुरुवार सुबह भी दूध लेकर निकला था। इसी दौरान हादसा हो गया। गाड़ी के निचले हिस्से को काट कर निकाला शव स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत काम शुरू किया गया। गाड़ी में शव फंसा होने के कारण काफी देर तक रेस्क्यू चलाया गया। बाद में गाड़ी के हिस्से को काटकर ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।


