पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत:जहानाबाद पुलिस ने गाड़ी में फंसे शव को निकाला, मालिक को दी गई सूचना

पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत:जहानाबाद पुलिस ने गाड़ी में फंसे शव को निकाला, मालिक को दी गई सूचना

जहानाबाद में गया-पटना NH-22 पर शनिवार सुबह खड़ी ट्रक में दूध से लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कडौना थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के ओवरब्रिज के पास हुई। चालक की पहचान वैशाली जिला निवासी रणधीर कुमार के रूप में हुई है। ट्रक चालक पंकज प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी की हुई थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक का शव वाहन में ही फंस गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में फंसे शव को निकाला पुलिस ने पिकअप से चालक का शव निकालने का प्रयास किया। पिकअप चालक की पहचान वैशाली निवासी हुई है, हालांकि बताया जा रहा है कि पिकअप बिहटा की थी। पुलिस ने पिकअप मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। वाहन चालकों द्वारा इन घटनाओं से सीख न लेने के कारण बाईपास पर लगातार हादसे हो रहे हैं। जहानाबाद में गया-पटना NH-22 पर शनिवार सुबह खड़ी ट्रक में दूध से लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कडौना थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के ओवरब्रिज के पास हुई। चालक की पहचान वैशाली जिला निवासी रणधीर कुमार के रूप में हुई है। ट्रक चालक पंकज प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी की हुई थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक का शव वाहन में ही फंस गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में फंसे शव को निकाला पुलिस ने पिकअप से चालक का शव निकालने का प्रयास किया। पिकअप चालक की पहचान वैशाली निवासी हुई है, हालांकि बताया जा रहा है कि पिकअप बिहटा की थी। पुलिस ने पिकअप मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। वाहन चालकों द्वारा इन घटनाओं से सीख न लेने के कारण बाईपास पर लगातार हादसे हो रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *