पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, तीन लोग घायल:दो गंभीर रेफर, ड्राइवर फरार; सपोटरा पुलिस जांच में जुटी

पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, तीन लोग घायल:दो गंभीर रेफर, ड्राइवर फरार; सपोटरा पुलिस जांच में जुटी

सपोटरा-नारौली रोड पर मेदपुरा नदी के पास एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बाइक पर खानपुर निवासी बबलू सैनी, रामेश्वर जांगिड़ और शीला जांगिड़ सवार थे। वे सपोटरा से अपने गांव लौट रहे थे। मेदपुरा नदी के पास एक बेकाबू पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल सपोटरा पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि बबलू सैनी और रामेश्वर जांगिड़ के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। शीला जांगिड़ भी गंभीर रूप से घायल हैं। रामेश्वर जांगिड़ और शीला जांगिड़ पति-पत्नी हैं। घटना की सूचना मिलने पर सपोटरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई और फरार पिकअप ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *