बिहार में पेट्रोल ₹2.61, डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा:इस महीने चौथी बार बढ़ीं कीमतें; आज से सुधा के प्रोडेक्ट्स भी महंगे हुए

बिहार में पेट्रोल ₹2.61, डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा:इस महीने चौथी बार बढ़ीं कीमतें; आज से सुधा के प्रोडेक्ट्स भी महंगे हुए

अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। अब पटना में पेट्रोल की कीमत 112.70 और डीजल की कीमत 99.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 10 दिन के अंदर कम समय में ईंधन के दामों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। आज पेट्रोल 91 पैसे और डीजल की कीमतों में 89 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 12 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमत में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। वहीं आज से सुधा के प्रोडेक्ट्स भी बिहार में महंगे हो गए हैं। इस महीने चौथी बार बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं… मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी? इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। आज से सुधा के प्रोडक्ट्स भी महंगे आज से सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। COMFED के मुताबिक दूध की खरीद कीमत में 2 रुपए से लेकर 3.13 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर अब बाजार कीमतों पर भी दिखेगा। सबसे ज्यादा असर रोजाना दूध इस्तेमाल करने वाले परिवारों पर पड़ेगा। इसके साथ ही सुधा के पनीर, पेड़े, बटर, गुलाबजामुन और रसगुल्ले की कीमत भी बढ़ी हैं। अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। अब पटना में पेट्रोल की कीमत 112.70 और डीजल की कीमत 99.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 10 दिन के अंदर कम समय में ईंधन के दामों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। आज पेट्रोल 91 पैसे और डीजल की कीमतों में 89 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 12 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमत में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। वहीं आज से सुधा के प्रोडेक्ट्स भी बिहार में महंगे हो गए हैं। इस महीने चौथी बार बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं… मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी? इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। आज से सुधा के प्रोडक्ट्स भी महंगे आज से सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। COMFED के मुताबिक दूध की खरीद कीमत में 2 रुपए से लेकर 3.13 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर अब बाजार कीमतों पर भी दिखेगा। सबसे ज्यादा असर रोजाना दूध इस्तेमाल करने वाले परिवारों पर पड़ेगा। इसके साथ ही सुधा के पनीर, पेड़े, बटर, गुलाबजामुन और रसगुल्ले की कीमत भी बढ़ी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *