बेगूसराय में 3 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल:नए दाम आज से लागू; जिले में अफरा-तफरी का माहौल नहीं, पर्याप्त स्टॉक

बेगूसराय में 3 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल:नए दाम आज से लागू; जिले में अफरा-तफरी का माहौल नहीं, पर्याप्त स्टॉक

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी 2 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है। महंगाई से आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। बेगूसराय में आज सुबह से ही नई दरें लागू हो गई है। जिले में अलग-अलग कंपनियों के पंपों पर कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है। इंडियन ऑयल (IOCL) के पेट्रोल अब 108.29 रुपए और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल की कीमत 108.55 रुपए और डीजल की कीमत 94.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर हाई-स्पीड और प्रीमियम पेट्रोल के शौकीनों को अब 118.15 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। तेल कंपनियों के सूत्रों के अनुसार कीमतों में इस उछाल के पीछे मुख्य कारण खाड़ी देशों में चल रहा युद्ध और कच्चे तेल के दाम में वृद्धि है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि के बाद तेल कंपनियों ने यह बड़े बदलाव किए हैं। ऑर्डर के अनुसार सप्लाई नहीं पहले तेल कंपनियां पेट्रोल पंप संचालकों के ऑर्डर के अनुसार तेल की सप्लाई करती थी। लेकिन अब आवंटन का नियम सख्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक डिपो से प्रतिदिन केवल 3 लाख लीटर तेल की ही डिलीवरी की जा रही है। यह सीमा तेल की बचत और आपातकालीन स्थिति के लिए स्टॉक बनाए रखने के उद्देश्य से लगाई गई है। पंप संचालकों के लिए अब व्यापार करना और चुनौतीपूर्ण हो गया है। पहले कंपनियां क्रेडिट (उधार) पर ईंधन उपलब्ध कराती थी, जिससे बाजार में नकदी का प्रवाह बना रहता था। लेकिन अब नियम बदल गए है, तेल कंपनियां पहले भुगतान ले रही है, उसके दो दिन बाद ही डिपो से तेल की डिलीवरी दी जा रही है। जिले में अफरा-तफरी का माहौल नहीं कीमतों में 3 रुपये से अधिक की वृद्धि के बावजूद बेगूसराय के पेट्रोल पंपों पर फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल नहीं है। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थित पंपों का जायजा लिया, जहां स्थिति पूरी तरह सामान्य पाई गई। अचानक दाम बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की लंबी कतारें नहीं देखी गई। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ही इंधन ले रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं राहत की बात यह है कि बेगूसराय में इंडियन ऑयल की रिफाइनरी, भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो रहने के कारण जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर तेल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सप्लाई चेन में फिलहाल कोई बाधा नहीं है, बस डिलीवरी के नियमों में बदलाव हुआ है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई महंगी होगी, जिसका सीधा असर सब्जी, फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी 2 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है। महंगाई से आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। बेगूसराय में आज सुबह से ही नई दरें लागू हो गई है। जिले में अलग-अलग कंपनियों के पंपों पर कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है। इंडियन ऑयल (IOCL) के पेट्रोल अब 108.29 रुपए और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल की कीमत 108.55 रुपए और डीजल की कीमत 94.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर हाई-स्पीड और प्रीमियम पेट्रोल के शौकीनों को अब 118.15 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। तेल कंपनियों के सूत्रों के अनुसार कीमतों में इस उछाल के पीछे मुख्य कारण खाड़ी देशों में चल रहा युद्ध और कच्चे तेल के दाम में वृद्धि है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि के बाद तेल कंपनियों ने यह बड़े बदलाव किए हैं। ऑर्डर के अनुसार सप्लाई नहीं पहले तेल कंपनियां पेट्रोल पंप संचालकों के ऑर्डर के अनुसार तेल की सप्लाई करती थी। लेकिन अब आवंटन का नियम सख्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक डिपो से प्रतिदिन केवल 3 लाख लीटर तेल की ही डिलीवरी की जा रही है। यह सीमा तेल की बचत और आपातकालीन स्थिति के लिए स्टॉक बनाए रखने के उद्देश्य से लगाई गई है। पंप संचालकों के लिए अब व्यापार करना और चुनौतीपूर्ण हो गया है। पहले कंपनियां क्रेडिट (उधार) पर ईंधन उपलब्ध कराती थी, जिससे बाजार में नकदी का प्रवाह बना रहता था। लेकिन अब नियम बदल गए है, तेल कंपनियां पहले भुगतान ले रही है, उसके दो दिन बाद ही डिपो से तेल की डिलीवरी दी जा रही है। जिले में अफरा-तफरी का माहौल नहीं कीमतों में 3 रुपये से अधिक की वृद्धि के बावजूद बेगूसराय के पेट्रोल पंपों पर फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल नहीं है। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थित पंपों का जायजा लिया, जहां स्थिति पूरी तरह सामान्य पाई गई। अचानक दाम बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की लंबी कतारें नहीं देखी गई। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ही इंधन ले रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं राहत की बात यह है कि बेगूसराय में इंडियन ऑयल की रिफाइनरी, भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो रहने के कारण जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर तेल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सप्लाई चेन में फिलहाल कोई बाधा नहीं है, बस डिलीवरी के नियमों में बदलाव हुआ है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई महंगी होगी, जिसका सीधा असर सब्जी, फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *