पालतू कुत्ते को पीटा, विरोध पर घर में तोड़फोड़:शिवपुरी में पड़ोसियों पर उबला पानी डालने और जान से मारने की धमकी का आरोप

पालतू कुत्ते को पीटा, विरोध पर घर में तोड़फोड़:शिवपुरी में पड़ोसियों पर उबला पानी डालने और जान से मारने की धमकी का आरोप

शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के ढीमर मोहल्ला डांडा काली माई रोड पर पालतू कुत्ते को पीटकर घायल करने और विरोध करने पर पड़ोसियों द्वारा घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महेश बाथम ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महेश बाथम पिता तुलाराम बाथम ने बताया कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को बचपन से पाला है। उनका दावा है कि कुत्ते ने आज तक किसी को नहीं काटा। इसके बावजूद, पड़ोस में रहने वाली सोना पत्नी मुन्ना बाथम ने कुत्ते को लेजम से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि कुत्ते पर उबला हुआ पानी डालकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महेश का आरोप है कि इस घटना का विरोध करने पर सोना, उसके बेटे नीरज और रवि सहित अन्य लोगों ने उनके घर की छत और पाटौर पर पत्थर फेंके। इस दौरान पाटौर, मुख्य गेट और घरेलू सामान में तोड़फोड़ की गई। साथ ही, पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह मजदूरी करने गए हुए थे और उनकी पत्नी घर पर मौजूद थीं। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। कई बार थाने में शिकायत करने के बावजूद सुनवाई न होने पर उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *