Cockroach Janta Party trending: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीब लेकिन मजेदार नाम तेजी से ट्रेंड में बना है, जिसका नाम है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’। इस नाम ने इंटरनेट यूजर्स का ऐसा ध्यान खींचा कि देखते ही देखते ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग इस ट्रेंड पर जमकर मजेदार पोस्ट और फनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। बता दें, कई यूजर्स ने तो इसे देश की “सबसे सर्वाइव करने वाली पार्टी” तक बता दिया।
कॉकरोच की फोटो पर नेताओं वाले डायलॉग
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का यूज करते हुए ऐसे मीम्स बनाए, जिनमें कॉकरोच को हर मुश्किल परिस्थिति में जिंदा बचने वाला बताया गया। इसके बाद ये ट्रेंड वायरल हो गया और हजारों लोग इससे जुड़ते चले गए। किसी ने कॉकरोच की फोटो पर नेताओं वाले डायलॉग लगाए, तो किसी ने चुनावी पोस्टर जैसा एडिट बनाकर इंटरनेट पर साझा कर दिया।
दरअसल, ये ट्रेंड केवल सोशल मीडिया तक सिमित नहीं रहा बॉलीवुड और राजनीति में भी खूब वायरल हो रहा है। इसी दौरान, प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि युवाओं की ताकत को कभी कम नहीं आंकना चाहिए।

उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे वर्तमान माहौल पर एक तीखा तंज माना। तो वहीं, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए ध्रुव राठी ने कॉकरोच जनता पार्टी के आरोपों को पूरी तरह से बेतूका बताया।
ऐसा फनी ट्रेंड उन्होंने लंबे समय बाद देखा है
इतना ही नहीं, एक वायरल मीम में लिखा था, “जहां कोई नहीं टिकता, वहां कॉकरोच जरूर टिकता है।” तो वहीं दूसरे मीम में कॉकरोच को “असली सर्वाइवर” बताया गया। इन पोस्ट्स को देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि इंटरनेट पर ऐसा फनी ट्रेंड उन्होंने लंबे समय बाद देखा है।
बता दें, सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे ट्रेंड लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ रोजमर्रा की टेंशन से थोड़ा राहत भी देते हैं और यही वजह है कि मजेदार मीम्स कुछ ही घंटों में वायरल हो जाते हैं। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े मीम्स में किसी व्यक्ति या संस्था को सीधे तौर पर निशाना नहीं बनाया गया, बल्कि इसे पूरी तरह फन और एंटरटेनमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। अब ये ट्रेंड इतना पॉपुलर हो चुका है कि कई कंटेंट क्रिएटर्स भी इस पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं। दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के X अकाउंट को बैन कर दिया गया है।


