औरंगाबाद के जम्होर स्थित कुमार गैस एजेंसी के खिलाफ सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गैस वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी के आरोप को लेकर दर्जनों उपभोक्ताओं ने पटना से औरंगाबाद के हरिहरगंज होते हुए झारखंड तक जाने वाली एनएच-139 को गैस सिलेंडर रखकर जाम कर दिया। लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि पिछले करीब 15 दिनों से उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जबकि एजेंसी संचालक की ओर से गैस सिलेंडरों को दूसरे वाहनों के माध्यम से ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। लोगों का कहना था कि वे कई दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार गैस खत्म होने या आपूर्ति नहीं होने का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है। एजेंसी संचालक की ओर से दूसरे वाहन में सिलेंडर भेजे जाने से भड़का आक्रोश स्थिति उस समय बिगड़ गई जब सोमवार को गैस लेने पहुंचे लोगों ने सिलेंडरों को दूसरे वाहन से भेजे जाते देखा। इसके बाद उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को मोबाइल फोन के माध्यम से मामले की सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। हालांकि तत्काल कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। नाराज उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर एनएच-139 को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवंश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी। एमओ के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण सूचना मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी तथा एजेंसी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। वहीं उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। औरंगाबाद के जम्होर स्थित कुमार गैस एजेंसी के खिलाफ सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गैस वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी के आरोप को लेकर दर्जनों उपभोक्ताओं ने पटना से औरंगाबाद के हरिहरगंज होते हुए झारखंड तक जाने वाली एनएच-139 को गैस सिलेंडर रखकर जाम कर दिया। लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि पिछले करीब 15 दिनों से उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जबकि एजेंसी संचालक की ओर से गैस सिलेंडरों को दूसरे वाहनों के माध्यम से ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। लोगों का कहना था कि वे कई दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार गैस खत्म होने या आपूर्ति नहीं होने का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है। एजेंसी संचालक की ओर से दूसरे वाहन में सिलेंडर भेजे जाने से भड़का आक्रोश स्थिति उस समय बिगड़ गई जब सोमवार को गैस लेने पहुंचे लोगों ने सिलेंडरों को दूसरे वाहन से भेजे जाते देखा। इसके बाद उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को मोबाइल फोन के माध्यम से मामले की सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। हालांकि तत्काल कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। नाराज उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर एनएच-139 को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवंश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी। एमओ के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण सूचना मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी तथा एजेंसी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। वहीं उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


