Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट के बच्चे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, पेटीएम के इस फीचर से मिलेंगे कई फायदे

Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट के बच्चे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, पेटीएम के इस फीचर से मिलेंगे कई फायदे

UPI Payment India: डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Paytm Pocket Money रखा गया है। इस फीचर से उन टीनएजर्स को फायदा मिलेगा जिनके पास अपना खुद का बैंक अकाउंट नहीं है। ऐसे टीनएजर्स अब खुद अपने मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।

Paytm ने अपने बयान में कहा कि अब टीनएजर्स को न तो पेरेंट्स का फोन उधार लेना होगा, न OTP मांगनी होगी और न ही WhatsApp पर QR कोड भेजकर पेमेंट करवानी होगी। वे अपने खुद के मोबाइल से लाखों मर्चेंट्स पर UPI पेमेंट कर सकेंगे।

Paytm Pocket Money कैसे काम करेगा?

Paytm Pocket Money, NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के UPI Circle फीचर पर आधारित है, जिसे अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था। UPI Circle एक ऐसी सुविधा है, जिसमें कोई प्राइमरी UPI यूजर, जिसका बैंक अकाउंट लिंक्ड हो, किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपने उसी बैंक अकाउंट से UPI ट्रांजेक्शन करने की अनुमति दे सकता है। इसी फीचर की मदद से पेरेंट्स या परिवार का कोई भी भरोसेमंद सदस्य अपने टीनेजर बच्चे को Paytm Pocket Money के जरिए UPI पेमेंट की सुविधा दे सकता है।

खर्च की लिमिट और सेफ्टी कंट्रोल

Paytm Pocket Money में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। यह सुविधा सेविंग और करंट दोनों तरह के अकाउंट पर उपलब्ध है, लेकिन इंटरनेशनल पेमेंट और कैश विड्रॉल पर रोक रहेगी। पेरेंट्स या गार्जियन कभी भी Paytm UPI PIN से खर्च की सीमा बदल सकते हैं या एक्सेस रद्द कर सकते हैं। Spend Summary फीचर के जरिए परिवार टीनेजर के खर्च का पूरा रिकॉर्ड देख सकता है, जिससे सही पैसे की आदतें सिखाने में भी मदद मिलेगी।

सेफ्टी कंट्रोल फीचर लिमिट और प्रतिबंध
सेटअप के पहले 30 मिनट कुल खर्च सीमा अधिकतम ₹500 तक सीमित
पहले 24 घंटे खर्च सीमा अधिकतम ₹5,000 तक सीमित
प्रति भुगतान सीमा एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम ₹5,000 भुगतान की सीमा
मासिक UPI सीमा पूरे एक्टिव UPI नेटवर्क में कुल ₹15,000 तक की सीमा
डिवाइस सुरक्षा डिवाइस लॉक होना अनिवार्य
प्रतिबंधित सेवाएं अंतरराष्ट्रीय भुगतान और कैश निकासी पर रोक
पैरेंट कंट्रोल Paytm UPI PIN के जरिए कभी भी खर्च सीमा बदली जा सकती है और एक्सेस तुरंत बंद किया जा सकता है।

Paytm Pocket Money कैसे करें एक्टिवेट?

  • पहले Paytm ऐप को App Store या Play Store से अपडेट करें।
  • ऐप खोलें और To Mobile / Contact पर टैप करें।
  • Pocket Money ऑप्शन चुनें।
  • जिस टीनेजर के लिए सेटअप करना है उसका नंबर या कॉन्टैक्ट चुनें।
  • उनका UPI QR कोड स्कैन करें या UPI ID डालें।
  • जरूरी डॉक्युमेंट से वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • मंथली स्पेंडिंग लिमिट सेट करें।
  • अपना प्राइमरी बैंक अकाउंट चुनें और Paytm UPI PIN डालकर सेटअप पूरा करें।
  • जिस टीनेजर के लिए यह सेटअप किया गया है उसे इनविटेशन एक्सेप्ट करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *