पटना-30 लाख के गहने-कैश चोरी करने वाला गिरफ्तार:सोने के गहने, हथियार बरामद; आरोपी पर लूट और आर्म्स एक्ट के कई थानों में मामले दर्ज

पटना-30 लाख के गहने-कैश चोरी करने वाला गिरफ्तार:सोने के गहने, हथियार बरामद; आरोपी पर लूट और आर्म्स एक्ट के कई थानों में मामले दर्ज

पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी जीडी मिश्रा पथ स्थित रहमान एन्क्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 201 और 202 में चोरी हुई थी। चोरों ने करीब 30 लाख रुपए के गहने समेत कैश उड़ा दिए थे। इस मामले में पटना पुलिस ने जुनैद उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर 2 देसी पिस्टल, 7.65MM के 8 जिंदा कारतूस समेत सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया, आरोपी जुनैद उर्फ बाबा को जक्कनपुर इलाके से अरेस्ट किया गया है। जुनैद मूल रूप से छबीलापुर का रहने वाला है। पटना के जक्कनपुर इलाके में रेंट के मकान में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। जुनैद का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है डायल 100 पुलिस टीम की मदद से उसे पकड़ा गया है। इसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी मिला है। पटना के राजीव नगर, शास्त्री नगर, गर्दनीबाग, जक्कनपुर, पाटलिपुत्र के अलावा सारण के दरियापुर में भी चोरी लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। कैश के साथ कई कंपनीयिों की घड़ी मिली इसके पास से 30,976 कैश, रोलेक्स घड़ी, एप्पल घड़ी, बोट, फास्ट्रेक और दूसरी कंपनी की लगभग 17 घड़ियां बरामद की गई है। इसके अलावा चोरी की बाइक, लॉक तोड़ने और खोलने वाले वाले इक्विपमेंट्स बरामद किए गए हैं। बाइक नंबर प्लेट से हुई पहचान डायल 100 के जरिए बाइक नंबर प्लेट से आरोपियों का पीछा करते पुलिस जक्कनपुर इलाके के खास महल पहुंची। वहां दो-तीन दिनों तक थानेदार अतुलेश कुमार और विशाल कुमार दारोगा ने पहले रेकी की। उसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कमरे की जब तलाशी ली गई तो चोरी के समान और हथियार मिले। इस घटना में 3 आरोपी शामिल थे, जिसमें से दो फिलहाल फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जुनैद ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि जेल में ही इन दोनों से मुलाकात हुई थी और इस दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। बाहर आते तीनों ने सबसे पहले पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित फ्लैट को निशाना बनाया और लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर लिए। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी जीडी मिश्रा पथ स्थित रहमान एन्क्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 201 और 202 में चोरी हुई थी। चोरों ने करीब 30 लाख रुपए के गहने समेत कैश उड़ा दिए थे। इस मामले में पटना पुलिस ने जुनैद उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर 2 देसी पिस्टल, 7.65MM के 8 जिंदा कारतूस समेत सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया, आरोपी जुनैद उर्फ बाबा को जक्कनपुर इलाके से अरेस्ट किया गया है। जुनैद मूल रूप से छबीलापुर का रहने वाला है। पटना के जक्कनपुर इलाके में रेंट के मकान में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। जुनैद का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है डायल 100 पुलिस टीम की मदद से उसे पकड़ा गया है। इसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी मिला है। पटना के राजीव नगर, शास्त्री नगर, गर्दनीबाग, जक्कनपुर, पाटलिपुत्र के अलावा सारण के दरियापुर में भी चोरी लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। कैश के साथ कई कंपनीयिों की घड़ी मिली इसके पास से 30,976 कैश, रोलेक्स घड़ी, एप्पल घड़ी, बोट, फास्ट्रेक और दूसरी कंपनी की लगभग 17 घड़ियां बरामद की गई है। इसके अलावा चोरी की बाइक, लॉक तोड़ने और खोलने वाले वाले इक्विपमेंट्स बरामद किए गए हैं। बाइक नंबर प्लेट से हुई पहचान डायल 100 के जरिए बाइक नंबर प्लेट से आरोपियों का पीछा करते पुलिस जक्कनपुर इलाके के खास महल पहुंची। वहां दो-तीन दिनों तक थानेदार अतुलेश कुमार और विशाल कुमार दारोगा ने पहले रेकी की। उसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कमरे की जब तलाशी ली गई तो चोरी के समान और हथियार मिले। इस घटना में 3 आरोपी शामिल थे, जिसमें से दो फिलहाल फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जुनैद ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि जेल में ही इन दोनों से मुलाकात हुई थी और इस दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। बाहर आते तीनों ने सबसे पहले पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित फ्लैट को निशाना बनाया और लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर लिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *