समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाने के इंडस्ट्रीयल एरिया हरपुर एलोथ गांव में आज मुर्गीदाना फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद सहकर्मी उसे छोड़ कर फरार हो गए। मृतक मुफस्सिल थाने के मुसेपुर गांव के चंदेश्वर महतो (54) है। उधर, घटना की सूचना मिलते मौके पर परिवार व गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग मृतक मजदूर को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मौके पर मजदूर संगठन के लोग भी जुट गए । जो फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की कमी पर भी सवाल उठा रहे हैं। चंदेश्वर महतो मुर्गीदाना फैक्ट्री में बिल्डिंग का काम करते थे। सोमवार को भी दिन के करीब तीन बजे बेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। जिससे वह झुलस गए। इस दौरान मोके पर काम कर रहा अन्य सहकर्मी भी उन्हें छोड़ कर डर से फरार हो गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि इसी दौरान सहकर्मी की ओर से मजदूर के घर पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई है। 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग मौके पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। वहीं आक्रोशित लोग मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर परिवार के लोग आवेदन देते हैं, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाने के इंडस्ट्रीयल एरिया हरपुर एलोथ गांव में आज मुर्गीदाना फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद सहकर्मी उसे छोड़ कर फरार हो गए। मृतक मुफस्सिल थाने के मुसेपुर गांव के चंदेश्वर महतो (54) है। उधर, घटना की सूचना मिलते मौके पर परिवार व गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग मृतक मजदूर को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मौके पर मजदूर संगठन के लोग भी जुट गए । जो फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की कमी पर भी सवाल उठा रहे हैं। चंदेश्वर महतो मुर्गीदाना फैक्ट्री में बिल्डिंग का काम करते थे। सोमवार को भी दिन के करीब तीन बजे बेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। जिससे वह झुलस गए। इस दौरान मोके पर काम कर रहा अन्य सहकर्मी भी उन्हें छोड़ कर डर से फरार हो गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि इसी दौरान सहकर्मी की ओर से मजदूर के घर पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई है। 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग मौके पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। वहीं आक्रोशित लोग मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर परिवार के लोग आवेदन देते हैं, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


