नालन्दा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित महानंदपुर गांव में सोमवार को जमीन पर ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में इलाजरत घायलों में महेश यादव, ललिता देवी, निभा कुमारी, आरती कुमारी, सिंपी कुमारी, सिमरन कुमारी और प्रतिमा कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। घायल महेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर गांव के ही रतन कुमार की ओरप से जबरन ट्रैक्टर लगाया जा रहा था। जब महेश और उनके परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपित पक्ष उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें परिवार के कई सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कहासुनी के बाद हुई मारपीट थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद गैरमजरूआ जमीन से जुड़ा है। एक पक्ष ने गैरमजरूआ जमीन पर अपना घर बना रखा है, जबकि दूसरा पक्ष उसी घर के आगे अपना ट्रैक्टर लगा देता है। इसी वर्चस्व और जगह छेंकने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नजर बनाए हुए है। नालन्दा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित महानंदपुर गांव में सोमवार को जमीन पर ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में इलाजरत घायलों में महेश यादव, ललिता देवी, निभा कुमारी, आरती कुमारी, सिंपी कुमारी, सिमरन कुमारी और प्रतिमा कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। घायल महेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर गांव के ही रतन कुमार की ओरप से जबरन ट्रैक्टर लगाया जा रहा था। जब महेश और उनके परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपित पक्ष उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें परिवार के कई सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कहासुनी के बाद हुई मारपीट थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद गैरमजरूआ जमीन से जुड़ा है। एक पक्ष ने गैरमजरूआ जमीन पर अपना घर बना रखा है, जबकि दूसरा पक्ष उसी घर के आगे अपना ट्रैक्टर लगा देता है। इसी वर्चस्व और जगह छेंकने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नजर बनाए हुए है।


