पटना नगर निगम ने अपने ऐप के ‘वार्ड फाइंडर’ फीचर को लेकर कई अपडेट किए हैं। जैसे ही लोग ‘फाइंड योर वार्ड’ के लिए अपने लोकेशन पर क्लिक करेंगे तो उनके वार्ड से जुड़े सभी अधिकारी के नंबर, नाम के साथ स्क्रीन पर डिस्प्ले कर दिए जाएंगे। यानी अब एक क्लिक पर लोग वार्ड पार्षद और अधिकारियों का नंबर प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी समस्या का समाधान लोग घर बैठे ही कर सकेंगे। व्हाट्सएप चैट बाॅट सर्विस में पूछ सकते सवाल इसमें वार्ड संख्या के साथ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर, सिटी मैनेजर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, CSI और SI का नंबर डिस्प्ले हो जाएगा। इसके साथ ही नीचे व्हाट्सएप चैट बाॅट सर्विस का भी ऑप्शन दिया गया है। निगम के प्रॉपर्टी टैक्स या फिर किसी भी तरह के शिकायत को लेकर जैसे ही क्लिक करेंगे वह लिंक यूजर को सीधे व्हाट्सएप में ले जाएगा और वहां वह अपनी समस्या रख सकते हैं या कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। डिजिटल मैप में हर वार्ड की अपनी एक बाउंड्री बनाई गई इसके साथ ही नीचे पटना नगर निगम वार्ड मैप का भी फीचर दिया गया है। अपने वार्ड नंबर पर क्लिक करते ही लोग यह देख सकेंगे कि उनके वार्ड एरिया कितने क्षेत्र में फैला हुआ है। हर वार्ड की अपनी एक बाउंड्री बनाई गई है जिसे लाल रंग से दिखाया गया है। लोग अपने वार्ड को देखने के लिए जूमि इन, जूम आउट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने व्यू को रिसेट करके वह दूसरे वार्ड के भी बाउंड्री को देख सकते हैं। हालांकि, अभी इस मैप में पूरी तरह से जगह के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, जिसे अभी और अपडेट होना बाकी है। नालों से लेकर सड़कों का देख सकेंगे डिजिटल रिकॉर्ड पटना नगर निगम सारा काम पूरा हो जाने पर इस ऐप को जल्द ही लॉन्च करेगा। नगर निगम की यह पहल “डिजिटल पटना” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इस ऐप की मदद से लोग शहर की सड़कों, नालों, पाइपलाइन, पार्क, शौचालय, श्मशान घाट, पार्किंग और अन्य संपत्तियों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड देख सकेंगे। इसके साथ ही नागरिक किसी भी वार्ड में नजदीकी शौचालय, पार्किंग, निगम कार्यालय, श्मशान घाट, आदि की जानकारी प्राप्त कर सकता है। पटना नगर निगम ने अपने ऐप के ‘वार्ड फाइंडर’ फीचर को लेकर कई अपडेट किए हैं। जैसे ही लोग ‘फाइंड योर वार्ड’ के लिए अपने लोकेशन पर क्लिक करेंगे तो उनके वार्ड से जुड़े सभी अधिकारी के नंबर, नाम के साथ स्क्रीन पर डिस्प्ले कर दिए जाएंगे। यानी अब एक क्लिक पर लोग वार्ड पार्षद और अधिकारियों का नंबर प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी समस्या का समाधान लोग घर बैठे ही कर सकेंगे। व्हाट्सएप चैट बाॅट सर्विस में पूछ सकते सवाल इसमें वार्ड संख्या के साथ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर, सिटी मैनेजर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, CSI और SI का नंबर डिस्प्ले हो जाएगा। इसके साथ ही नीचे व्हाट्सएप चैट बाॅट सर्विस का भी ऑप्शन दिया गया है। निगम के प्रॉपर्टी टैक्स या फिर किसी भी तरह के शिकायत को लेकर जैसे ही क्लिक करेंगे वह लिंक यूजर को सीधे व्हाट्सएप में ले जाएगा और वहां वह अपनी समस्या रख सकते हैं या कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। डिजिटल मैप में हर वार्ड की अपनी एक बाउंड्री बनाई गई इसके साथ ही नीचे पटना नगर निगम वार्ड मैप का भी फीचर दिया गया है। अपने वार्ड नंबर पर क्लिक करते ही लोग यह देख सकेंगे कि उनके वार्ड एरिया कितने क्षेत्र में फैला हुआ है। हर वार्ड की अपनी एक बाउंड्री बनाई गई है जिसे लाल रंग से दिखाया गया है। लोग अपने वार्ड को देखने के लिए जूमि इन, जूम आउट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने व्यू को रिसेट करके वह दूसरे वार्ड के भी बाउंड्री को देख सकते हैं। हालांकि, अभी इस मैप में पूरी तरह से जगह के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, जिसे अभी और अपडेट होना बाकी है। नालों से लेकर सड़कों का देख सकेंगे डिजिटल रिकॉर्ड पटना नगर निगम सारा काम पूरा हो जाने पर इस ऐप को जल्द ही लॉन्च करेगा। नगर निगम की यह पहल “डिजिटल पटना” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इस ऐप की मदद से लोग शहर की सड़कों, नालों, पाइपलाइन, पार्क, शौचालय, श्मशान घाट, पार्किंग और अन्य संपत्तियों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड देख सकेंगे। इसके साथ ही नागरिक किसी भी वार्ड में नजदीकी शौचालय, पार्किंग, निगम कार्यालय, श्मशान घाट, आदि की जानकारी प्राप्त कर सकता है।


