पटना सिटी आगजनी मामला, मुख्य आरोपी सहित तीन की मौत:पत्नी-बच्चे की हालत बेहद नाजुक, पहले पति ने पूरे परिवार को लगाई थी आग

पटना सिटी आगजनी मामला, मुख्य आरोपी सहित तीन की मौत:पत्नी-बच्चे की हालत बेहद नाजुक, पहले पति ने पूरे परिवार को लगाई थी आग

पटना सिटी में बुधवार को पहले पति ने पत्नी, बच्चों के साथ-साथ सास, ससुर को आग लगा दी। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, गोविंद अग्रवाल के पिता पुरुषोत्तम प्रसाद और उनकी मां नीलम देवी शामिल हैं। तीनों घायलों की मौत इलाज के दौरान हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। यह घटना पत्नी से विवाद के चलते हुई थी। इस मामले में गोविंद अग्रवाल ने चौक थाने में कन्हैया कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना में घायल हुए गोविंद के दो बच्चे और उसकी पत्नी मोनी उर्फ प्रिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित राजा बाबू खाटू श्याम गली में हुई। सबसे पहले मौके से आई कुछ तस्वीरें… पति को छोड़ दूसरे से की शादी, पेट्रोल डालकर आग लगाया पुलिस के अनुसार, मुन्नी देवी ने 15 दिन पहले कन्हैया कुमार को छोड़कर गोविंद से शादी की थी। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार इसे लेकर नाराज था। बुधवार देर रात कन्हैया कुमार का अपनी पत्नी को लेकर गोविंद अग्रवाल के परिवार से विवाद हुआ था। आरोप है कि महिला का पहला पति और आरोपी कन्हैया कुमार अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था। घर में घुसते ही उसने सभी के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर में घुसकर सभी को जलाया गया पड़ोसियों ने बताया कि, सुबह करीब 10.30 बजे राजा बाबू खाटू श्याम गली में गोविंद अग्रवाल के घर से आग की लपटें उतरी दिखीं। हम लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे। अंदर देखा तो 4 लोग बुरी तरह से जल रहे थे। आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया और पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस की मदद से सभी को रेस्क्यू किया गया। संकरी गली होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला। मुख्य आरोपी आरोपी सहित 3 की मौत इस हमले में पुरुषोत्तम अग्रवाल (ससुर), नीलम देवी (सास), मुन्नी देवी (पत्नी) और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को गंभीर हालत में NMCH में इलाज के लिए लाया गया। हमले में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार भी झुलस गया था। पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार दोपहर पुरुषोत्तम अग्रवाल और नीलम देवी की भी मौत हो गई। फिलहाल मुन्नी देवी और एक बच्चे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 15 दिन पहले की थी शादी मुन्नी देवी के दूसरे पति गोविंद अग्रवाल ने बताया, “कन्‍हाई (आरोपी) अपनी पत्‍नी मुन्नी को बहुत पीटता था। इसके बाद मुन्नी ने उसे तलाक दे दिया। 15 दिन बाद मुन्नी ने मेरे साथ शादी कर ली। तलाक के एवज में कन्‍हाई ने हमसे 3 लाख 47 हजार रुपए लिए। उसके बाद से भी वह लगातार पैसे की मांग करता रहता था। उसने वारदात से पहले मुझे फोन किया। पूछा कि कहा हो। मैंने कहा- ऑफिस में हूं। मौके का फायदा उठाकर वो घर में घूसा और सभी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कन्‍हाई बोतलों में पेट्रोल भरकर आया था। एक बोतल पेट्रोल गली में पड़ी हुई थी।” पुलिस बोली- हमले में आरोपी भी घायल हुआ है पटना सिटी SDP-2 गौरव कुमार ने बताया, कन्हैया कुमार जो पटना सिटी के रहने वाले हैं, उनकी पहली पत्नी मुन्नी कुमारी है। मुन्नी कुमारी की दूसरी शादी अप्रैल महीने में गोविंद अग्रवाल के साथ हुई थी। इसी गुस्से में कन्हैया कुमार ने बुधवार की सुबह कंगन घाट के नजदीक से ज्वलनशील पदार्थ खरीदा और लगभग 10:15 बजे के आसपास मुन्नी के ससुराल पहुंचा। कन्हैया ने गोविंद अग्रवाल के घर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा दी। इस हादसे में गोविंद कुमार की पत्नी मुन्नी देवी, उनकी मां नीलम देवी, पिता पुरुषोत्तम प्रसाद उनके दो बच्चे आज में झुलस कर घायल हो गए। कन्हैया कुमार भी इस घटना में घायल हो गए हैं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूरे मामले की पूछताछ कर रही है। पटना सिटी में बुधवार को पहले पति ने पत्नी, बच्चों के साथ-साथ सास, ससुर को आग लगा दी। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, गोविंद अग्रवाल के पिता पुरुषोत्तम प्रसाद और उनकी मां नीलम देवी शामिल हैं। तीनों घायलों की मौत इलाज के दौरान हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। यह घटना पत्नी से विवाद के चलते हुई थी। इस मामले में गोविंद अग्रवाल ने चौक थाने में कन्हैया कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना में घायल हुए गोविंद के दो बच्चे और उसकी पत्नी मोनी उर्फ प्रिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित राजा बाबू खाटू श्याम गली में हुई। सबसे पहले मौके से आई कुछ तस्वीरें… पति को छोड़ दूसरे से की शादी, पेट्रोल डालकर आग लगाया पुलिस के अनुसार, मुन्नी देवी ने 15 दिन पहले कन्हैया कुमार को छोड़कर गोविंद से शादी की थी। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार इसे लेकर नाराज था। बुधवार देर रात कन्हैया कुमार का अपनी पत्नी को लेकर गोविंद अग्रवाल के परिवार से विवाद हुआ था। आरोप है कि महिला का पहला पति और आरोपी कन्हैया कुमार अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था। घर में घुसते ही उसने सभी के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर में घुसकर सभी को जलाया गया पड़ोसियों ने बताया कि, सुबह करीब 10.30 बजे राजा बाबू खाटू श्याम गली में गोविंद अग्रवाल के घर से आग की लपटें उतरी दिखीं। हम लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे। अंदर देखा तो 4 लोग बुरी तरह से जल रहे थे। आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया और पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस की मदद से सभी को रेस्क्यू किया गया। संकरी गली होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला। मुख्य आरोपी आरोपी सहित 3 की मौत इस हमले में पुरुषोत्तम अग्रवाल (ससुर), नीलम देवी (सास), मुन्नी देवी (पत्नी) और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को गंभीर हालत में NMCH में इलाज के लिए लाया गया। हमले में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार भी झुलस गया था। पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार दोपहर पुरुषोत्तम अग्रवाल और नीलम देवी की भी मौत हो गई। फिलहाल मुन्नी देवी और एक बच्चे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 15 दिन पहले की थी शादी मुन्नी देवी के दूसरे पति गोविंद अग्रवाल ने बताया, “कन्‍हाई (आरोपी) अपनी पत्‍नी मुन्नी को बहुत पीटता था। इसके बाद मुन्नी ने उसे तलाक दे दिया। 15 दिन बाद मुन्नी ने मेरे साथ शादी कर ली। तलाक के एवज में कन्‍हाई ने हमसे 3 लाख 47 हजार रुपए लिए। उसके बाद से भी वह लगातार पैसे की मांग करता रहता था। उसने वारदात से पहले मुझे फोन किया। पूछा कि कहा हो। मैंने कहा- ऑफिस में हूं। मौके का फायदा उठाकर वो घर में घूसा और सभी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कन्‍हाई बोतलों में पेट्रोल भरकर आया था। एक बोतल पेट्रोल गली में पड़ी हुई थी।” पुलिस बोली- हमले में आरोपी भी घायल हुआ है पटना सिटी SDP-2 गौरव कुमार ने बताया, कन्हैया कुमार जो पटना सिटी के रहने वाले हैं, उनकी पहली पत्नी मुन्नी कुमारी है। मुन्नी कुमारी की दूसरी शादी अप्रैल महीने में गोविंद अग्रवाल के साथ हुई थी। इसी गुस्से में कन्हैया कुमार ने बुधवार की सुबह कंगन घाट के नजदीक से ज्वलनशील पदार्थ खरीदा और लगभग 10:15 बजे के आसपास मुन्नी के ससुराल पहुंचा। कन्हैया ने गोविंद अग्रवाल के घर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा दी। इस हादसे में गोविंद कुमार की पत्नी मुन्नी देवी, उनकी मां नीलम देवी, पिता पुरुषोत्तम प्रसाद उनके दो बच्चे आज में झुलस कर घायल हो गए। कन्हैया कुमार भी इस घटना में घायल हो गए हैं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूरे मामले की पूछताछ कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *