भागलपुर में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की ओर से शुरू की गई निशुल्क नाव सेवा को बंद कर दिया गया है। सांसद की ओर से 17 मई से 5 नावों के जरिए निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जा रही थी। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से पैदल यात्रियों और बाइक चालकों के लिए बेली ब्रिज को चालू करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके मद्देनजर 17 मई से संचालित की जा रही पांच निःशुल्क नावों के परिचालन पर फिलहाल विराम लगा दिया गया है। 4 मई की देर रात गिरा था विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा 4 मई को विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद दोनों ओर का संपर्क गंभीर रूप से प्रभावित हो गया था। इससे नवगछिया, रंगरा, गोपालपुर, बिहपुर और खरीक समेत कोसी पार के लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में दिक्कत हुई, मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा और रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। कई लोगों को गंगा पार करने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ गए। ऐसे समय में शुरू की गई निःशुल्क नाव सेवा से हजारों लोगों को राहत मिली थी और प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इसका लाभ उठा रहे थे। पढ़िए, सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा 4 मई को विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद नवगछिया और भागलपुर के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। हजारों छात्र, किसान, महिलाएं, मजदूर और आम नागरिक रोज़ाना भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। उस कठिन समय में मैंने जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपका सेवक और परिवार का सदस्य बनकर आपकी पीड़ा को महसूस किया। इसी भावना के साथ हमने अपने स्तर से दिनांक 17 मई 2026 से 5 निःशुल्क नावों का परिचालन शुरू किया, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और किसी की पढ़ाई, रोज़गार, इलाज या जीवन की आवश्यक गतिविधियाँ बाधित न हों। सुस्त सरकार की ओर से जब आज मुझे सूचना मिली कि बेली ब्रिज को पैदल यात्रियों और बाइक चालकों के लिए खोलने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस परिस्थिति को देखते हुए हमने आज से इन 5 निःशुल्क नावों के परिचालन पर फिलहाल विराम लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। मैं उन सभी नाविकों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस सेवा अभियान को सफल बनाया। आने वाले समय में यदि जनता को फिर आवश्यकता हुई, तो आपका यह सेवक बिना किसी संकोच के पुनः इस सेवा को शुरू करेगा। पप्पू यादव बोले- हर संकट में मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा मगर दुख इस बात का भी है कि जो जिम्मेदारी सरकार और जनता की गाढ़ी कमाई से चलने वाली निर्माण कंपनी सिंगला की थी, उससे उन्होंने मुंह मोड़ लिया। फिर भी मेरा विश्वास है कि जनसेवा का धर्म किसी पद या अधिकार का मोहताज नहीं होता। जब तक जनता का विश्वास और आशीर्वाद मेरे साथ है, तब तक हर संकट में मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा। आपका दुख मेरा दुख है और आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। भागलपुर में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की ओर से शुरू की गई निशुल्क नाव सेवा को बंद कर दिया गया है। सांसद की ओर से 17 मई से 5 नावों के जरिए निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जा रही थी। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से पैदल यात्रियों और बाइक चालकों के लिए बेली ब्रिज को चालू करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके मद्देनजर 17 मई से संचालित की जा रही पांच निःशुल्क नावों के परिचालन पर फिलहाल विराम लगा दिया गया है। 4 मई की देर रात गिरा था विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा 4 मई को विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद दोनों ओर का संपर्क गंभीर रूप से प्रभावित हो गया था। इससे नवगछिया, रंगरा, गोपालपुर, बिहपुर और खरीक समेत कोसी पार के लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में दिक्कत हुई, मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा और रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। कई लोगों को गंगा पार करने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ गए। ऐसे समय में शुरू की गई निःशुल्क नाव सेवा से हजारों लोगों को राहत मिली थी और प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इसका लाभ उठा रहे थे। पढ़िए, सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा 4 मई को विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद नवगछिया और भागलपुर के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। हजारों छात्र, किसान, महिलाएं, मजदूर और आम नागरिक रोज़ाना भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। उस कठिन समय में मैंने जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपका सेवक और परिवार का सदस्य बनकर आपकी पीड़ा को महसूस किया। इसी भावना के साथ हमने अपने स्तर से दिनांक 17 मई 2026 से 5 निःशुल्क नावों का परिचालन शुरू किया, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और किसी की पढ़ाई, रोज़गार, इलाज या जीवन की आवश्यक गतिविधियाँ बाधित न हों। सुस्त सरकार की ओर से जब आज मुझे सूचना मिली कि बेली ब्रिज को पैदल यात्रियों और बाइक चालकों के लिए खोलने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस परिस्थिति को देखते हुए हमने आज से इन 5 निःशुल्क नावों के परिचालन पर फिलहाल विराम लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। मैं उन सभी नाविकों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस सेवा अभियान को सफल बनाया। आने वाले समय में यदि जनता को फिर आवश्यकता हुई, तो आपका यह सेवक बिना किसी संकोच के पुनः इस सेवा को शुरू करेगा। पप्पू यादव बोले- हर संकट में मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा मगर दुख इस बात का भी है कि जो जिम्मेदारी सरकार और जनता की गाढ़ी कमाई से चलने वाली निर्माण कंपनी सिंगला की थी, उससे उन्होंने मुंह मोड़ लिया। फिर भी मेरा विश्वास है कि जनसेवा का धर्म किसी पद या अधिकार का मोहताज नहीं होता। जब तक जनता का विश्वास और आशीर्वाद मेरे साथ है, तब तक हर संकट में मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा। आपका दुख मेरा दुख है और आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है।


