पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राबड़ी आवास खाली कराए जाने के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मां के समान बताया। पप्पू यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री जिस मंत्री को घर आवंटित किए हैं, उन्हें कोई दूसरा आवास दे दीजिए। राबड़ी देवी आपके लिए भी मां के समान हैं, सभी के लिए हैं। उनका अपमान मत करिए। अहंकार छोड़ दीजिए। कल आप भी पूर्व मुख्यमंत्री होंगे। इस तरह की बदले की राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज बहुत घटिया राजनीति चल रही है। कौन किसको मरवा दे, कब मरवा दे, कुछ पता नहीं चलता।” इसके अलावा उन्होंने रिशु श्री सिन्हा मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव ने कहा, “रिशु श्री सिन्हा के पास 15 कंपनियां थीं। उसके नेटवर्क के जरिए सेक्स रैकेट चलाया जाता था। नेताओं तक लड़कियां पहुंचाई जाती थीं। यह रिशु श्री सिन्हा कौन है और कैसे अरबपति बन गया, इसकी जांच होनी चाहिए।” जानिए रिशु श्री मामले पर पप्पू यादव ने क्या कहा… एक सप्ताह बाद मंत्रियों के नाम बताने का दावा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि रिशु श्री सिन्हा मामले में कई बड़े लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ED ने नगर विकास विभाग से यह जानकारी मांगी थी कि इन 15 कंपनियों को पिछले कुछ सालों में कितने टेंडर दिए गए, लेकिन अब तक विभाग की ओर से जवाब नहीं दिया गया। सवाल यह है कि इस मामले में सिर्फ अभिलाषा शर्मा और योगेश सागर का ही नाम क्यों सामने आ रहा है?” सांसद ने आगे कहा, “रिशु श्री मामले में कई बड़े लोग शामिल हैं। मैं अभी किसी मंत्री का नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक सप्ताह बाद उन मंत्रियों के नाम बताऊंगा जिनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए।” उन्होंने दावा किया कि उनकी इस मामले में ईडी अधिकारियों से बातचीत हुई है। उनके अनुसार, “रिशु श्री ने सबसे पहले बुडको से काम शुरू किया था। जिस समय से उसने काम शुरू किया और अब तक जिन-जिन मंत्रियों के कार्यकाल में उसे काम मिला, उन सभी से सवाल पूछे जाने चाहिए और उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए।” ईडी ने आनंद किशोर जैसे अच्छे अधिकारी का नाम बताया पप्पू यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि लालू यादव ने चारा घोटाले में क्या किया था, सिर्फ सिग्नेचर ही तो किया था। वो जानते थे क्या होगा। जब लालू यादव जिम्मेदार हो सकते हैं तो इस मामले में जितने भी मंत्री रहे वो क्यों नहीं जिम्मेदार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के स्पीडी ट्रायल को लेकर मैं कोर्ट जाऊंगा और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। विपक्ष और लालू परिवार पर भी टिप्पणी पप्पू यादव ने बिहार के विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाइए। आप लोग कायर हैं। इस दौरान उन्होंने 27 मई को गाजियाबाद के रागिनी विला में तेजस्वी यादव की बेटी का जन्मदिन मनाए जाने का भी जिक्र किया। पप्पू यादव ने कहा, “खाली बर्थडे मनाने से नहीं होगा। पप्पू यादव ने कहा कि आपके पास भी अभी कई राघव चड्ढा आ गए हैं। जल्द राज्यसभा में टूटेगा। आपको बचना होगा। यह जो अहंकार में जीते हैं ना, आपको नहीं पता है कि पप्पू यादव आपका ही है। हमारे साथ हमेशा मिलकर लड़िए। कोचिंग माफिया का सूट एंड साइड हो पप्पू यादव ने NEET UG समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी आप कह रहे हैं कि सेना की मौजूदगी में प्रश्न पत्र सेंटर पर जाएगा। प्रश्न पत्र बना कौन रहा है, कोचिंग माफिया सब बना रहा है। जब यही लोग सेटर हैं तो क्या होगा। ————— ये खबर भी पढ़ें टेंडर घोटाले में IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड:ठेकेदार रिशु श्री के पैसों से विदेश टूर का आरोप, छत पर 9 लाख रुपए में बगीचा बनवाया टेंडर घोटाला मामले में बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। IAS योगेश कुमार सागर और IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।इससे ठेकेदार रिशु श्री के यहां रेड के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। टेंडर मैनेज करने के लिए रिशु श्री अलग-अलग विभागों में सचिव से लेकर नगर आयुक्त तक की पोस्टिंग मैनेज कराता था। पूरी खबर पढ़ें पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राबड़ी आवास खाली कराए जाने के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मां के समान बताया। पप्पू यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री जिस मंत्री को घर आवंटित किए हैं, उन्हें कोई दूसरा आवास दे दीजिए। राबड़ी देवी आपके लिए भी मां के समान हैं, सभी के लिए हैं। उनका अपमान मत करिए। अहंकार छोड़ दीजिए। कल आप भी पूर्व मुख्यमंत्री होंगे। इस तरह की बदले की राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज बहुत घटिया राजनीति चल रही है। कौन किसको मरवा दे, कब मरवा दे, कुछ पता नहीं चलता।” इसके अलावा उन्होंने रिशु श्री सिन्हा मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव ने कहा, “रिशु श्री सिन्हा के पास 15 कंपनियां थीं। उसके नेटवर्क के जरिए सेक्स रैकेट चलाया जाता था। नेताओं तक लड़कियां पहुंचाई जाती थीं। यह रिशु श्री सिन्हा कौन है और कैसे अरबपति बन गया, इसकी जांच होनी चाहिए।” जानिए रिशु श्री मामले पर पप्पू यादव ने क्या कहा… एक सप्ताह बाद मंत्रियों के नाम बताने का दावा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि रिशु श्री सिन्हा मामले में कई बड़े लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ED ने नगर विकास विभाग से यह जानकारी मांगी थी कि इन 15 कंपनियों को पिछले कुछ सालों में कितने टेंडर दिए गए, लेकिन अब तक विभाग की ओर से जवाब नहीं दिया गया। सवाल यह है कि इस मामले में सिर्फ अभिलाषा शर्मा और योगेश सागर का ही नाम क्यों सामने आ रहा है?” सांसद ने आगे कहा, “रिशु श्री मामले में कई बड़े लोग शामिल हैं। मैं अभी किसी मंत्री का नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक सप्ताह बाद उन मंत्रियों के नाम बताऊंगा जिनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए।” उन्होंने दावा किया कि उनकी इस मामले में ईडी अधिकारियों से बातचीत हुई है। उनके अनुसार, “रिशु श्री ने सबसे पहले बुडको से काम शुरू किया था। जिस समय से उसने काम शुरू किया और अब तक जिन-जिन मंत्रियों के कार्यकाल में उसे काम मिला, उन सभी से सवाल पूछे जाने चाहिए और उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए।” ईडी ने आनंद किशोर जैसे अच्छे अधिकारी का नाम बताया पप्पू यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि लालू यादव ने चारा घोटाले में क्या किया था, सिर्फ सिग्नेचर ही तो किया था। वो जानते थे क्या होगा। जब लालू यादव जिम्मेदार हो सकते हैं तो इस मामले में जितने भी मंत्री रहे वो क्यों नहीं जिम्मेदार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के स्पीडी ट्रायल को लेकर मैं कोर्ट जाऊंगा और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। विपक्ष और लालू परिवार पर भी टिप्पणी पप्पू यादव ने बिहार के विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाइए। आप लोग कायर हैं। इस दौरान उन्होंने 27 मई को गाजियाबाद के रागिनी विला में तेजस्वी यादव की बेटी का जन्मदिन मनाए जाने का भी जिक्र किया। पप्पू यादव ने कहा, “खाली बर्थडे मनाने से नहीं होगा। पप्पू यादव ने कहा कि आपके पास भी अभी कई राघव चड्ढा आ गए हैं। जल्द राज्यसभा में टूटेगा। आपको बचना होगा। यह जो अहंकार में जीते हैं ना, आपको नहीं पता है कि पप्पू यादव आपका ही है। हमारे साथ हमेशा मिलकर लड़िए। कोचिंग माफिया का सूट एंड साइड हो पप्पू यादव ने NEET UG समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी आप कह रहे हैं कि सेना की मौजूदगी में प्रश्न पत्र सेंटर पर जाएगा। प्रश्न पत्र बना कौन रहा है, कोचिंग माफिया सब बना रहा है। जब यही लोग सेटर हैं तो क्या होगा। ————— ये खबर भी पढ़ें टेंडर घोटाले में IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड:ठेकेदार रिशु श्री के पैसों से विदेश टूर का आरोप, छत पर 9 लाख रुपए में बगीचा बनवाया टेंडर घोटाला मामले में बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। IAS योगेश कुमार सागर और IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।इससे ठेकेदार रिशु श्री के यहां रेड के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। टेंडर मैनेज करने के लिए रिशु श्री अलग-अलग विभागों में सचिव से लेकर नगर आयुक्त तक की पोस्टिंग मैनेज कराता था। पूरी खबर पढ़ें


