स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में पप्पू यादव की हुई पेशी:33 साल पुराने मामले में कोर्ट पहुंचे सांसद; मारपीट, अपहरण और रंगदारी मांगने के आरोप

स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में पप्पू यादव की हुई पेशी:33 साल पुराने मामले में कोर्ट पहुंचे सांसद; मारपीट, अपहरण और रंगदारी मांगने के आरोप

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बुधवार को 33 साल पुराने आपराधिक मामले में पूर्णिया के स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। ये मामला बनमनखी थाना से जुड़ा हुआ है। साल 1993 में दर्ज इस केस की सुनवाई अभी भी कोर्ट में चल रही है। बुधवार को एसीजेएम फर्स्ट और स्पेशल सांसद-विधायक कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट में तीन गवाहों का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद सांसद पप्पू यादव भी अदालत पहुंचे और केस से जुड़ी आगे की कानूनी पेंच पूरी की गई। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रखी गई थी। मामले में पप्पू यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट, हंगामा, धमकी देने, जबरन वसूली करने, घर में घुसने और अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। केस में कई धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा भी शामिल है। पुलिस ने उस समय इस मामले में बनमनखी थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी।
हाल के दिनों में पप्पू यादव जेल जा चुके हैं बताया जा रहा है कि ये केस पिछले 33 साल से कोर्ट में लंबित है। बुधवार को हुई सुनवाई में गवाहों की गवाही दर्ज होने के बाद अदालत ने आगे की प्रक्रिया पूरी की। अब इस मामले की अगली सुनवाई तय तारीख पर होगी। इससे पहले भी सांसद पप्पू यादव हाल के दिनों में एक पुराने मामले को लेकर जेल जा चुके हैं। पटना में 1995 के एक पुराने फर्जीवाड़ा मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। बाद में अदालत से उन्हें जमानत मिल गई थी। अब एक बार फिर पुराने केस में कोर्ट में पेशी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बुधवार को 33 साल पुराने आपराधिक मामले में पूर्णिया के स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। ये मामला बनमनखी थाना से जुड़ा हुआ है। साल 1993 में दर्ज इस केस की सुनवाई अभी भी कोर्ट में चल रही है। बुधवार को एसीजेएम फर्स्ट और स्पेशल सांसद-विधायक कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट में तीन गवाहों का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद सांसद पप्पू यादव भी अदालत पहुंचे और केस से जुड़ी आगे की कानूनी पेंच पूरी की गई। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रखी गई थी। मामले में पप्पू यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट, हंगामा, धमकी देने, जबरन वसूली करने, घर में घुसने और अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। केस में कई धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा भी शामिल है। पुलिस ने उस समय इस मामले में बनमनखी थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी।
हाल के दिनों में पप्पू यादव जेल जा चुके हैं बताया जा रहा है कि ये केस पिछले 33 साल से कोर्ट में लंबित है। बुधवार को हुई सुनवाई में गवाहों की गवाही दर्ज होने के बाद अदालत ने आगे की प्रक्रिया पूरी की। अब इस मामले की अगली सुनवाई तय तारीख पर होगी। इससे पहले भी सांसद पप्पू यादव हाल के दिनों में एक पुराने मामले को लेकर जेल जा चुके हैं। पटना में 1995 के एक पुराने फर्जीवाड़ा मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। बाद में अदालत से उन्हें जमानत मिल गई थी। अब एक बार फिर पुराने केस में कोर्ट में पेशी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *