ऋषभ पंत ने IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लखनऊ की टीम इस सीजन में 10वें और आखिरी स्थान पर रही। इस बीच, हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने की चर्चा चल रही है। न्यूज एजेंसी PTI ने IPL सूत्रों के हवाले से बताया कि पांड्या ने इसकी जानकारी टीम के प्लेऑफ की रेस से बाहर होते ही मैनेजमेंट को दे दी थी। उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों से मतभेद को फैसले की वजह बताया था। 32 साल के ऑलराउंडर ने सीजन के बीच में ही मुंबई टीम मैनेजमेंट को बताया था कि वे टीम के खराब प्रदर्शन, सीनियर खिलाड़ियों से मतभेद के चलते तनाव में हैं। अलग होने को लेकर पंड्या और मुंबई इंडियंस में सहमति बन गई है। मुंबई इस IPL सीजन में 9वें नंबर पर रही। लगातार तीसरे सीजन पंड्या के MI से अलग होने की खबर यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबर आई हो। पंड्या 2015 से 2021 तक MI की ओर से खेले थे। इसके बाद उन्होंने टीम छोड़ दी और दो साल (2022 और 2023) गुजरात टाइटंस की कप्तानी की। 2024 में उनकी मुंबई में वापसी हुई और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। 2024 में मुंबई 10वें और आखिरी स्थान पर रही। 2025 में टीम प्लेऑफ में पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। इन दोनों सीजन के दौरान और उसके बाद खबरें आई कि पंड्या मुंबई छोड़ सकते हैं या मुंबई उनसे कप्तानी छीन सकती है। इस बार भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं। रोहित की जगह कप्तानी मिलने का फैंस ने लगातार विरोध किया पीठ की चोट और मानसिक थकान बनी वजह IPL के एक सोर्स ने PTI को बताया, हार्दिक मानसिक रूप से बहुत तनाव में थे और पूरी तरह थक चुके थे। उन्हें पीठ में चोट भी लगी थी। जैसे ही प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हुईं, हार्दिक ने टीम के डिसीजन-मेकर्स को बता दिया कि वे अब टीम में नहीं रुकेंगे। सोर्स ने कहा कि एक युवा खिलाड़ी आखिर कितना बर्दाश्त कर सकता है, उनके लिए पिछले तीन साल आसान नहीं रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद हार्दिक ने साल 2021 में जिस मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम को छोड़ा था, 2024 में वापसी करने पर वह वैसा नहीं रहा। टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी एक मत नहीं थे। अगर विचार अलग होने के बाद भी नतीजे अच्छे आएं, तो निराशा नहीं होती। लेकिन जब हर कोई अलग-अलग दिशा में खींचे, तो एक समय के बाद आगे बढ़ने की मानसिक क्षमता नहीं बचती। इसलिए हार्दिक ने मिड-सीजन में ही तय कर लिया था कि वे अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे।
पंत के कप्तानी छोड़ने पर LSG डायरेक्टर बोले- आसान फैसला नहीं पंत के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर लखनऊ के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, पंत के अनुरोध को हमने सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लिया है। खेल में इस तरह के फैसले कभी भी आसान नहीं होते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वे मौजूदा सीजन में महज 312 रन ही बना सके।
पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ी: IPL 2026 में आखिरी स्थान पर रही टीम… पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में स्मार्ट सनग्लास पर रोक:BCCI ने इसे कम्युनिकेशन डिवाइस माना BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने IPL मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लास के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने 18 मई को सभी टीमों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। यह जानकारी शुक्रवार को सामने आई। पूरी खबर… ऋषभ पंत ने IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। लखनऊ की टीम इस सीजन में 10वें और आखिरी स्थान पर रही। इस बीच, हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने की चर्चा चल रही है। न्यूज एजेंसी PTI ने IPL सूत्रों के हवाले से बताया कि पांड्या ने इसकी जानकारी टीम के प्लेऑफ की रेस से बाहर होते ही मैनेजमेंट को दे दी थी। उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों से मतभेद को फैसले की वजह बताया था। 32 साल के ऑलराउंडर ने सीजन के बीच में ही मुंबई टीम मैनेजमेंट को बताया था कि वे टीम के खराब प्रदर्शन, सीनियर खिलाड़ियों से मतभेद के चलते तनाव में हैं। अलग होने को लेकर पंड्या और मुंबई इंडियंस में सहमति बन गई है। मुंबई इस IPL सीजन में 9वें नंबर पर रही। लगातार तीसरे सीजन पंड्या के MI से अलग होने की खबर यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबर आई हो। पंड्या 2015 से 2021 तक MI की ओर से खेले थे। इसके बाद उन्होंने टीम छोड़ दी और दो साल (2022 और 2023) गुजरात टाइटंस की कप्तानी की। 2024 में उनकी मुंबई में वापसी हुई और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। 2024 में मुंबई 10वें और आखिरी स्थान पर रही। 2025 में टीम प्लेऑफ में पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। इन दोनों सीजन के दौरान और उसके बाद खबरें आई कि पंड्या मुंबई छोड़ सकते हैं या मुंबई उनसे कप्तानी छीन सकती है। इस बार भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं। रोहित की जगह कप्तानी मिलने का फैंस ने लगातार विरोध किया पीठ की चोट और मानसिक थकान बनी वजह IPL के एक सोर्स ने PTI को बताया, हार्दिक मानसिक रूप से बहुत तनाव में थे और पूरी तरह थक चुके थे। उन्हें पीठ में चोट भी लगी थी। जैसे ही प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हुईं, हार्दिक ने टीम के डिसीजन-मेकर्स को बता दिया कि वे अब टीम में नहीं रुकेंगे। सोर्स ने कहा कि एक युवा खिलाड़ी आखिर कितना बर्दाश्त कर सकता है, उनके लिए पिछले तीन साल आसान नहीं रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद हार्दिक ने साल 2021 में जिस मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम को छोड़ा था, 2024 में वापसी करने पर वह वैसा नहीं रहा। टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी एक मत नहीं थे। अगर विचार अलग होने के बाद भी नतीजे अच्छे आएं, तो निराशा नहीं होती। लेकिन जब हर कोई अलग-अलग दिशा में खींचे, तो एक समय के बाद आगे बढ़ने की मानसिक क्षमता नहीं बचती। इसलिए हार्दिक ने मिड-सीजन में ही तय कर लिया था कि वे अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे।
पंत के कप्तानी छोड़ने पर LSG डायरेक्टर बोले- आसान फैसला नहीं पंत के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर लखनऊ के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, पंत के अनुरोध को हमने सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लिया है। खेल में इस तरह के फैसले कभी भी आसान नहीं होते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वे मौजूदा सीजन में महज 312 रन ही बना सके।
पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ी: IPL 2026 में आखिरी स्थान पर रही टीम… पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में स्मार्ट सनग्लास पर रोक:BCCI ने इसे कम्युनिकेशन डिवाइस माना BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने IPL मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लास के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने 18 मई को सभी टीमों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। यह जानकारी शुक्रवार को सामने आई। पूरी खबर…
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर


