पंचकूला निर्माणाधीन मकान से चोरी करते पकड़ा युवक,VIDEO:बोला-बस लोहा चक रहा था, पकड़ने वाला पुलिसकर्मी बोला-बस फिर चोर है तू

पंचकूला निर्माणाधीन मकान से चोरी करते पकड़ा युवक,VIDEO:बोला-बस लोहा चक रहा था, पकड़ने वाला पुलिसकर्मी बोला-बस फिर चोर है तू

पंचकूला शहर के एक निर्माणाधीन मकान से लोहे का सरिया चोरी करने का प्रयास करने वाले एक युवक को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवक के साथ पुलिसकर्मी का एक VIDEO भी वायरल हो रहा है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-12ए निवासी जय मलिक ने बताया कि उनके मकान नंबर 627 में मरम्मत एवं निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को दो युवक मकान की ग्रिल फांदकर अंदर घुस गए और वहां पड़े लोहे के सरिये इकट्ठे करने लगे। इसी दौरान गली के चौकीदार धीरज की नजर उन पर पड़ गई। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार हंगामा होते ही एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी कांस्टेबल विपिन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। जय मलिक ने शिकायत में यह भी बताया कि इससे पहले उनके मकान से करीब 65 फुट लंबी एसी की कॉपर पाइप भी चोरी हो चुकी है। अब जानिए पकड़े जाने पर युवक क्या बोला…
मौके से पकड़े गए आरोपी की पहचान छोटे लाल पुत्र राजकुमार निवासी गांव दफरपुर, डेराबस्सी (पंजाब) के रूप में की है। आरोपी ने पकड़े जाने पर कहा कि उसके दोस्त ने कहा था कि लोहा चक ले, वह सिर्फ लोहा चकने गया था। मौजूद लोगों की आवाज आती है कि पकड़ा गया तो लोहा चकने की बात कह रहा है, नहीं तो अंदर से चोरी करने जाता। लोहा चकना चोरी नहीं होता क्या..
उसके बाद पुलिसकर्मी से रिक्वेस्ट करते हुए युवक कहता है कि साहब छोड़ दो, सिर्फ बाहर रखा लोहा चकने गया था। पुलिसकर्मी ने उल्टा सवाल किया कि लोहा चकना चोरी नहीं होता। युवक ने जवाब दिया कि होता है सर। फिर पुलिसकर्मी कहता है कि बस फिर चोर है तू।
पहले भी चोरी कर चुका युवक : जांच अधिकारी सेक्टर-14 थाना के जांच अधिकारी सुरेश पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305, 331(4), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पकड़े गए युवक के खिलाफ साल 2024 में चोरी का एक मुकदमा पहले भी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *