पंचकूला नगर निगम चुनाव में वार्ड 16, 17 और 18 इस बार खासे दिलचस्प मुकाबले वाले बन गए हैं। इन वार्डों में एससी आबादी निर्णायक भूमिका में है। जिसके चलते मुकाबला BJP-कांग्रेस में कांटे का बना हुआ है। एक वार्ड में निर्दलीय भी दोनों दलों को चुनौती दे रहा है। दैनिक भास्कर ऐप ने लाोगों से बातचीत की तो सामने आया कि टूटी सड़कें, सफाई व्यवस्था, सीवरेज और पार्किंग जैसी बुनियादी समस्याएं मतदाताओं के मूड को प्रभावित कर रही हैं। पिछले चुनावों के नतीजे और मौजूदा हालात बताते हैं कि इस बार मुकाबला कड़ा और कांटे का होने वाला है। वार्ड 16 में SC वोटरों का दबदबा पिछली बार जीता था BJP कैंडिडेट : पंचकूला शहर के वार्ड 16 में चंडी कोटला, बीड़ घग्गर, खड़क मंगोली एरिया आता है। वार्ड 16 में एससी वोटरों का दबदबा है। जिसमें भी खासकर खटीक और वाल्मिकी समुदाय बहुलता में हैं। BJP ने निर्मला उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने सुनीता को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार यहां से BJP के राकेश कुमार ने 164 वोटों से जीत दर्ज की थी। वार्ड में 5778 पुरूष तथा 5220 महिला व 3 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। टूटी गलियां व सफाई बड़ा मुद्दा : वार्ड 16 के खड़क मंगोली निवासी दिनेश ने बताया कि यहां की गलियां अभी तक कच्ची हैं। जो पक्की बनी थी, वो भी टूट चुकी हैं। वार्ड में सफाई का बुरा हाल है। गलियां कीचड़ से सनी हुई हैं। लोग यहां पर नाक पर रूमाल रखकर निकलते हैं। यहां के हालात बड़े बुरे हैं। वार्ड-17: SC-जाट बाहुल्य 512 वोट से जीता था BJP ने पिछला चुनाव : पंचकूला शहर के वार्ड-17 में आधा खड़क मंगोली, चौकी, सेक्टर-23, 24, 25, नग्गल मोगीनंद, नाडा साहिब एरिया है। वार्ड जाट-SC वोटर बाहुल्यहै । BJP ने यहां से सुदेश बिडला को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने यहां से मुकेश सिसरवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सेक्टर-25 से पंचायती उम्मीदवार के तौर पर अशोक कुमार भी लड़ रहे हैं। पिछली बार वार्ड 17 से कांग्रेस के अक्षयदीप चौधरी ने 190 वोटों वोट से जीत दर्ज की थी। वार्ड में 6328 पुरूष तथा 5829 महिला मतदाता हैं। सीवरेज ब्लॉकेज बड़ा मुद्दा : वार्ड निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि लावारिस पशु, कुत्तों व बंदरों की बड़ी समस्या है। सड़कें टूटी हुई हैं तथा सफाई की हालत दयनीय है। सफाई वाले समय पर नहीं आते हैं। जिसके कारण गलियों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सैनी-जाट व बाहरी बहुल है वार्ड-18 कांग्रेस कैंडिडट ने जीता था पिछला चुनाव : पंचकूला शहर के वार्ड-18 में बणा, मदनपुर, सेक्टर-26, 27 व 28 का एरिया आता है। वार्ड 18 की आशियाना सोसाइटी में बाहर से आए लोगों की संख्या काफी है। उसके बाद सैनी-जाट, पंजाबी और एससी वोटरों की बहुलता है। कांग्रेस ने यहां से अमनदीप कौर व BJP ने यहां से पूजा रानी को उम्मीदवार बनाया हैं। पिछली बार कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप सोही ने 1420 वोटों से जीत दर्ज की थी। वार्ड में 5610 पुरूष तथा 4930 महिला मतदाता हैं। पार्किंग की बड़ी समस्या : सेक्टर 26 निवासी अमित ने बताया कि सफाई की बड़ी समस्या है। झाडू वाले समय पर नहीं आते हैं। साप्ताहिक मंडी लगी है उस दिन पार्किंग की बड़ी समस्या आती है। सड़क पूरी तरह से ब्लॉक हो जाती है। लोगों को निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं मिलता।


