पेयजल, बिजली और RTPS की शिकायतें निपटाएं-DM:शिवहर में समन्वय समिति की बैठक, जनहित कार्यों को सख्त निर्देश

पेयजल, बिजली और RTPS की शिकायतें निपटाएं-DM:शिवहर में समन्वय समिति की बैठक, जनहित कार्यों को सख्त निर्देश

शिवहर में गुरुवार को जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें मानसून पूर्व तैयारियों, पेयजल, बिजली, आरटीपीएस और जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में बाढ़ और जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए मानसून से पहले स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (जल निकासी) निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जोनवार अतिरिक्त गैंग और टीमें लगाने को कहा गया। जन शिकायतों के त्वरित निवारण के संबंध में डीएम ने कहा कि ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने आरटीपीएस आवेदनों में हो रही लापरवाही पर भी नाराजगी व्यक्त की। पंचायत स्तर पर ऑपरेटरों द्वारा आवेदन एक्सपायरी के बाद सीओ लॉगिन पर भेजने की प्रवृत्ति को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया गया कि आवेदन एंट्री के साथ ही उसे तुरंत सीओ लॉगिन में फॉरवर्ड करना अनिवार्य होगा। नल-जल योजना को शत-प्रतिशत चालू रखें भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को नल-जल योजना को शत-प्रतिशत चालू रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, सूखे की स्थिति से निपटने के लिए लघु सिंचाई प्रमंडल को बंद पड़े नलकूपों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, किसानों को कृषि कार्य के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली कनेक्शन से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश भी संबंधित विभाग को दिया गया। शिवहर में गुरुवार को जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें मानसून पूर्व तैयारियों, पेयजल, बिजली, आरटीपीएस और जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में बाढ़ और जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए मानसून से पहले स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (जल निकासी) निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जोनवार अतिरिक्त गैंग और टीमें लगाने को कहा गया। जन शिकायतों के त्वरित निवारण के संबंध में डीएम ने कहा कि ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने आरटीपीएस आवेदनों में हो रही लापरवाही पर भी नाराजगी व्यक्त की। पंचायत स्तर पर ऑपरेटरों द्वारा आवेदन एक्सपायरी के बाद सीओ लॉगिन पर भेजने की प्रवृत्ति को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया गया कि आवेदन एंट्री के साथ ही उसे तुरंत सीओ लॉगिन में फॉरवर्ड करना अनिवार्य होगा। नल-जल योजना को शत-प्रतिशत चालू रखें भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को नल-जल योजना को शत-प्रतिशत चालू रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, सूखे की स्थिति से निपटने के लिए लघु सिंचाई प्रमंडल को बंद पड़े नलकूपों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, किसानों को कृषि कार्य के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली कनेक्शन से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश भी संबंधित विभाग को दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *