ओवरटेक कर रही DCM ने बाइक सवार को कुचला मौत:घाटमपुर में तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ड्यूटी से घर लौट रहा था युवक

ओवरटेक कर रही DCM ने बाइक सवार को कुचला मौत:घाटमपुर में तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ड्यूटी से घर लौट रहा था युवक

घाटमपुर के पतारा में ओवरटेक कर रही DCM ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मारते हुए कुचल दिया, हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक कानपुर देहात से ड्यूटी करके घर लौट रहा था, पत्नी समेत बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी 33 वर्षीय राजकुमार पुत्र बदलू प्रसाद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, शुक्रवार देर शाम वह कानपुर देहात के रानियां स्थित एक फैक्ट्री से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे पर स्थित घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के किनारे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से ओवरटेक करके आ रही तेज रफ्तार DCM ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान डीसीएम ड्राईवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
घटना के बाद से पत्नी आरती देवी और उनके तीनों बेटे युवराज, अभिराज, विराज का रो रोकर बुरा हाल है। आरती रो रोकर यह कहती है, की मेरे तो जीने का सहारा चला गया, अब मैं अपने बच्चों का भरण पोषण कैसे करुगी। लोग उसे धैर्य बंधा रहे है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *