ओरछा पुलिस ने 30 मिनट में ढूंढा महिला का पर्स:ट्रक में छूटे 5 लाख के जेवर और नकदी लौटाई; परिवार ने जताया आभार

ओरछा पुलिस ने 30 मिनट में ढूंढा महिला का पर्स:ट्रक में छूटे 5 लाख के जेवर और नकदी लौटाई; परिवार ने जताया आभार

निवाड़ी जिले की ओरछा पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ पर्स 30 मिनट में बरामद कर लिया। पर्स में करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवर और 7 हजार रुपए नकदी थी। जालौन निवासी महिला का यह कीमती सामान यात्रा के दौरान ट्रक में ही छूट गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर सुरक्षित बरामद किया। ट्रक में छूटा था 5 लाख का कीमती सामान जालौन जिले के निवासी लक्ष्मण यादव अपनी बेटी छाया यादव के साथ ट्रक से यात्रा कर रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे वे ओरछा तिगैला पर उतरे, लेकिन छाया का पर्स ट्रक में ही रह गया। पर्स में सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, झुमकी और नकदी रखी थी। ट्रक के आगे निकल जाने पर पीड़ित परिवार ने तत्काल नाराईनाका पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 30 मिनट में पुलिस ने पकड़ा ट्रक सूचना मिलते ही एसपी राय सिंह नरवरिया ने टीम गठित की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक का पता लगाया और उसे रोककर तलाशी ली। महज आधे घंटे के भीतर पुलिस ने ट्रक से महिला का पर्स बरामद कर लिया, जिसमें सभी जेवर और नकदी सुरक्षित पाए गए। सुरक्षित सामग्री पाकर परिवार ने जताया आभार पुलिस ने बरामद सामग्री छाया यादव और उनके पिता को सुपुर्द कर दी। इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक टिंकल यादव और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। कीमती आभूषण वापस मिलने पर महिला और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन की ईमानदारी और सक्रियता की सराहना की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *