Orange Cap Winner IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 750 से ज्यादा रन बनाकर जीती ऑरेंज कैप, ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

Orange Cap Winner IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 750 से ज्यादा रन बनाकर जीती ऑरेंज कैप, ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप मिली है। उन्होंने इस सीजन 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए हैं। 

Vaibhav Sooryavanshi, Orange Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला। सूर्यवंशी ने इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 750 से ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को दी जाती है तो लीग में सबसे ज्यादा रन बनाता है।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

सूर्यवंशी ने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। वैभव ने इस सीजन पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया। इस दौरान वे तीन बार ‘नाइनटीस’ पर आउट हुए और शतक से चूक गए। वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 38 गेंद पर 93 रनों की पारी खेली थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों में 97 रन और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में 47 गेंद पर 96 रन बनाए।

गिल और सुदर्शन को छोड़ा पीछे

इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल दूसरे नंबर पर रहे। गिल ने 16 मैचों की 16 पारियों में 45.75 की औसत से 732 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.02 का रहा। गिल ने इस सीजन छह अर्धशतक और एक शतक लगाया। वहीं उनके साथी साई सुदर्शन ने 17 मैचों में 45.13 के औसत से 722 रन बनाए। सुदर्शन ने इस सीजन आठ अर्धशतक और एक शतक लगाया। आईपीएल 2025 में उन्होंने ही ऑरेंज कैप जीती थी। आईपीएल 2026 में गिल, सुदर्शन और वैभव ने ही 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
वैभव सूर्यवंशी 16 16 776 48.50 237.31 63 72
शुभमन गिल 16 16 732 45.75 163.03 74 33
साई सुदर्शन 17 17 722 45.12 157.99 75 30
हेनरिख क्लासेन 15 15 624 48.00 160.00 48 31
ईशान किशन 15 15 602 40.13 182.42 60 32
विराट कोहली 15 15 600 50.00 164.38 64 22
केएल राहुल 14 14 593 45.62 174.41 56 31
मिचेल मार्श 13 13 563 43.31 163.19 51 36
अभिषेक शर्मा 15 15 563 40.21 204.73 50 43
ध्रुव जुरेल 16 16 515 36.79 154.65 47 24

इस सीजन वैभव ने जड़े 72 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन इस सीजन 72 छक्के लगाए है। यह आईपीएल के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। सूर्यवंशी ने इस मामले में महान क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। इसके लिए उन्हें ‘ सुपर सिक्सर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड भी दिया गया है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *