आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट:50-60km/h की रफ्तार से चल सकती हैं हवा, गढ़वा, पलामू व चतरा में गर्मी और उमस

आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट:50-60km/h की रफ्तार से चल सकती हैं हवा, गढ़वा, पलामू व चतरा में गर्मी और उमस

झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार सुबह आई आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई। राजधानी रांची में सुबह करीब 6:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान काले बादलों से ढक गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक जारी रही। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश का व्यापक असर देखने को मिला। डोरंडा स्थित नीलम कॉम्पलेक्स के पास तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बरियातू इलाके में जलजमाव से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटने की घटनाएं भी सामने आईं। आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 12 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रांची, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। कई जिलों में सुहावना हुआ मौसम पिछले 24 घंटे में धनबाद के तोपचांची में राज्य में सर्वाधिक 77 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची में 42.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद दोपहर में हल्की धूप भी निकली, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और लोहरदगा जैसे जिलों में हल्के बादल छाए हैं। हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। हवा तेज चलने का अनुमान है। रांची का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तीन जिलों में गर्मी और उमस से हालात राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे गढ़वा, पलामू और चतरा में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है। यहां बादलों की आवाजाही के बावजूद दोपहर के समय हीटवेव जैसे हालात महसूस हो सकते हैं। हाल के दिनों में डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा है, जहां तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं दक्षिणी और पठारी क्षेत्रों जैसे गुमला, खूंटी और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान कम रहने से सुबह और शाम का मौसम काफी राहतभरा रहेगा। कुल मिलाकर प्री-मानसून सिस्टम के सक्रिय रहने से राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार सुबह आई आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई। राजधानी रांची में सुबह करीब 6:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान काले बादलों से ढक गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक जारी रही। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश का व्यापक असर देखने को मिला। डोरंडा स्थित नीलम कॉम्पलेक्स के पास तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बरियातू इलाके में जलजमाव से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटने की घटनाएं भी सामने आईं। आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 12 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रांची, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। कई जिलों में सुहावना हुआ मौसम पिछले 24 घंटे में धनबाद के तोपचांची में राज्य में सर्वाधिक 77 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची में 42.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद दोपहर में हल्की धूप भी निकली, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और लोहरदगा जैसे जिलों में हल्के बादल छाए हैं। हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। हवा तेज चलने का अनुमान है। रांची का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तीन जिलों में गर्मी और उमस से हालात राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे गढ़वा, पलामू और चतरा में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है। यहां बादलों की आवाजाही के बावजूद दोपहर के समय हीटवेव जैसे हालात महसूस हो सकते हैं। हाल के दिनों में डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा है, जहां तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं दक्षिणी और पठारी क्षेत्रों जैसे गुमला, खूंटी और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान कम रहने से सुबह और शाम का मौसम काफी राहतभरा रहेगा। कुल मिलाकर प्री-मानसून सिस्टम के सक्रिय रहने से राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *