राजस्थान में आज भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट:उदयपुर और सीकर में सबसे गर्म दिन, 9 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार

राजस्थान में आज भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट:उदयपुर और सीकर में सबसे गर्म दिन, 9 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार

राजस्थान में गर्मी अब दिन के साथ रात में भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 5 जिलों में ऑरेंज और 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। दिन और रात में तेज गर्मी का कहर इस सप्ताह बरकरार रहेगा। पिछले 24 घंटे में जबरदस्त गर्मी और हीटवेव रही। 9 शहरों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। दिन में सबसे ज्यादा गर्मी चित्तौड़गढ़, पिलानी में रही, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, सीकर और उदयपुर में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। राजस्थान में गर्मी की तस्वीर… ये शहर सबसे गर्म रहे सभी शहरों में पारा 40 से ऊपर राजस्थान के सभी शहरों (माउंट आबू को छोड़कर) में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूर्वी राजस्थान के करौली, दौसा, अलवर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से 45 ​के बीच दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा हीटवेव का असर पश्चिमी जिले गंगानगर, बीकानेर, फलोदी, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर के साथ चित्तौड़गढ़ में रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन के लिए कोटा संभाग के एरिया में हीटवेव का सबसे ज्यादा प्रभाव रहने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम जयपुर: सोमवार को भी दिनभर तेज गर्मी और लू रही। यहां अधिकतम तापमान 1 डिग्री चढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन में चौथा ऐसा दिन रहा, जब जयपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। रात में भी यहां जबरदस्ती गर्मी रही, यहां न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उदयपुर: लेकसिटी में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। डबोक मौसम केंद्र के अनुसार उदयपुर का पारा 43.3 डिग्री पहुंच गया है। इससे पहले 12 मई को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री गया था। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा अजमेर: गर्मी के तीखे तेवर जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया है। यह इस महीने का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। शहर में जगह पानी के कैंपर भी लगाए गए हैं, जिससे आम जनता को गर्मी से राहत मिल सके। अलवर: यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। यहां सोमवार दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी रही। इसके कारण शहर के बाजार सूने नजर आए। जिले में बीते दो दिन से लगातार पारा चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। सीकर: सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। आज दिन का तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुंच गया। बीती रात भी गर्म हवा चलीं। दिनभर तेज गर्म हवा के बाद शाम तक लोग बेहाल नजर आए। अगले 5 दिन हीटवेव चलने का अनुमान है। कोटा: भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार का तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। जोधपुर: सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक उमस भी बढ़ेगी। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *