JTET Recruitment 2026: झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में टीचर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर दी है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस एग्जाम के जरिए कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी) और कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी) के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जरूरी तारीखें और पोर्टल
झारखंड टेट परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होगा।
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 21 अप्रैल, 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 21 मई, 2026
कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है ताकि फॉर्म भरने में कोई गलती न हो। यह परीक्षा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आयोजित की जा रही है। इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स राज्य के सरकारी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर अप्लाई करने के लिए एलिजिबल होंगे।
क्या है एलिजिबिलिटी
जेटीईटी परीक्षा दो लेवल पर कंडक्ट कराई जाएगी, जिसके लिए योग्यता के नियम अलग-अलग हैं:
- प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5): इस एग्जाम के लिए वे स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने 50 परसेंट अंकों के साथ 12th पास की हो और साथ ही 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed/B.T.C.) किया हो।
- अपर प्राइमरी लेवल (कक्षा 6 से 8): इसके लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन या 50 परसेंट अंकों के साथ बी.एड (B.Ed) होना जरूरी है।
- एज लिमिट: अप्लाई करने वाले की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए।
एग्जाम पैटर्न
जेटीईटी एग्जाम में कुल 150 मल्टी चॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। सबसे राहत की बात यह है कि इस एग्जाम में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। कैंडिडेट्स को अपनी तैयारी के हिसाब से पेपर 1 (प्राइमरी) या पेपर 2 (अपर प्राइमरी) सिलेक्ट करना होगा। जो स्टूडेंट्स दोनों लेवल पर पढ़ाना चाहते हैं, वे दोनों पेपर दे सकते हैं।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JTET 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के हिसाब से एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।


