पटना में खुलेआम युवक की किडनैपिंग की कोशिश,VIDEO:बीच सड़क खींचकर गाड़ी तक ले गए, भीड़ जुटने पर छोड़कर भागे; चचेरे भाइयों के खिलाफ FIR

पटना में खुलेआम युवक की किडनैपिंग की कोशिश,VIDEO:बीच सड़क खींचकर गाड़ी तक ले गए, भीड़ जुटने पर छोड़कर भागे; चचेरे भाइयों के खिलाफ FIR

पटना के कादिरगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के कथित अपहरण का प्रयास किया गया। मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पीड़ित रविकांत कुमार ने बुधवार को कादिरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 10 कट्ठा जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद रविकांत कुमार के अनुसार, यह मामला 10 कट्ठा जमीन के पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। हालांकि, पहले आपसी बातचीत के बाद इस विवाद को सुलझा लिया गया था। लेकिन मंगलवार देर रात जब रविकांत एक जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहे थे, तभी उनके चचेरे भाई विपिन कुमार उर्फ चंदन, शंकर कुमार, रोशन कुमार और मोनू कुमार ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश आरोपियों ने रविकांत को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। रविकांत के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की भीड़ देखकर आरोपी रविकांत को छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे वाकये का वीडियो बना लिया। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक को जबरन पकड़कर वाहन की ओर ले जा रहे हैं। आरोप सही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई कादिरगंज थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि, ‘यह पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा एक पुराना मामला है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’ थाना प्रभारी ने कहा कि, ‘मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि वीडियो और अन्य साक्ष्यों में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ पटना के कादिरगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के कथित अपहरण का प्रयास किया गया। मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पीड़ित रविकांत कुमार ने बुधवार को कादिरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 10 कट्ठा जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद रविकांत कुमार के अनुसार, यह मामला 10 कट्ठा जमीन के पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। हालांकि, पहले आपसी बातचीत के बाद इस विवाद को सुलझा लिया गया था। लेकिन मंगलवार देर रात जब रविकांत एक जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहे थे, तभी उनके चचेरे भाई विपिन कुमार उर्फ चंदन, शंकर कुमार, रोशन कुमार और मोनू कुमार ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश आरोपियों ने रविकांत को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। रविकांत के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की भीड़ देखकर आरोपी रविकांत को छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे वाकये का वीडियो बना लिया। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक को जबरन पकड़कर वाहन की ओर ले जा रहे हैं। आरोप सही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई कादिरगंज थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि, ‘यह पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा एक पुराना मामला है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’ थाना प्रभारी ने कहा कि, ‘मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि वीडियो और अन्य साक्ष्यों में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *