गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट:भागते अपराधियों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़कर पीटा

गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट:भागते अपराधियों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़कर पीटा

गोपालगंज में शुक्रवार की शाम 4 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूटपाट की है। बताया जा रहा है कि 2 बाइक से 5 बदमाश लाला छापर बाजार स्थित दीपक वर्मा की ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। हथियार के बल पर लूटपाट की और भागते समय अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना भोरे थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान डबलू मिश्रा के रूप में हुई है, जो सीसई गांव के रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। भागते समय बदमाशों ने की फायरिंग, एक की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम 4 बजे 5 बदमाश दुकान के पास पहुंचे और दुकान में घुसकर लूटपाट की। लूटपाट के बाद बदमाश दुकान से निकले और भागने लगे। स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान दो बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। अपने साथी को पकड़ देख अन्य बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस नियंत्रण करने में विफल है। दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पीछा किया और दो बदमाश को पकड़ लिया। दोनों बदमाशों को जमकर पिटाई की गई। लोगों ने दोनों बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गोपालगंज में शुक्रवार की शाम 4 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूटपाट की है। बताया जा रहा है कि 2 बाइक से 5 बदमाश लाला छापर बाजार स्थित दीपक वर्मा की ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। हथियार के बल पर लूटपाट की और भागते समय अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना भोरे थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान डबलू मिश्रा के रूप में हुई है, जो सीसई गांव के रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। भागते समय बदमाशों ने की फायरिंग, एक की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम 4 बजे 5 बदमाश दुकान के पास पहुंचे और दुकान में घुसकर लूटपाट की। लूटपाट के बाद बदमाश दुकान से निकले और भागने लगे। स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान दो बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। अपने साथी को पकड़ देख अन्य बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस नियंत्रण करने में विफल है। दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पीछा किया और दो बदमाश को पकड़ लिया। दोनों बदमाशों को जमकर पिटाई की गई। लोगों ने दोनों बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *