शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में वाराणसी से एक और आरोपी गिरप्तार, UP से अब तक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी?

शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में वाराणसी से एक और आरोपी गिरप्तार, UP से अब तक कितने लोगों की हुई  गिरफ्तारी?

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या (CM Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder) के मामले में CBI ने वाराणसी से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी विनय राय उर्फ पमपम (40 वर्ष) गाजीपुर जिले के देवरिया गांव का निवासी है। सीबीआई की टीम ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में बंगाल के लिए रवाना किया गया।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में UP से तीसरा आरोपी गिरफ्तार

CBI ने वाराणसी से शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोमवार को CBI ने मुजफ्फरनगर से बलिया निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। राजकुमार को इस हत्याकांड का मुख्य शूटर माना जा रहा है। इसके अलावा 10 मई को अयोध्या से बलिया के ही रहने वाले राज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह उत्तर प्रदेश से अब तक कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बलिया जेल में हुई थी हत्या की प्लानिंग

अब तक जांच-पड़ताल में तथ्य सामने आया है कि शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या की पटकथा उत्तर प्रदेश की बलिया जेल में लिखी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी राजकुमार सिंह बलिया जिले के रत्तोपुर गांव का रहने वाला है। साल 2022 में उसके खिलाफ गांव में ही मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उसे बलिया जेल भेजा गया था। राजकुमार जेल की सजा काट रहा था। तभी उसकी मुलाकात इस केस के मास्टरमाइंड राज सिंह से हुई थी। जेल की इसी दोस्ती के बाद राजकुमार इस बड़े अपराध में शामिल हो गया।

कब हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या?

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के महज दो दिन बाद 6 मई को 42 वर्षीय चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी कार को बीच रास्ते में रोका और अंधाधुंध फायरिंग की। चंद्रनाथ रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां लगी थीं। घटना इतनी गंभीर थी कि मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई अब पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। हत्याकांड के पीछे की साजिश और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *