होली पर कोरेक्स, शराब तस्करी करते एक पकड़ाया:सतना में कार से कर रहा था सप्लाई; 30 हजार रुपए का सामान

होली पर कोरेक्स, शराब तस्करी करते एक पकड़ाया:सतना में कार से कर रहा था सप्लाई; 30 हजार रुपए का सामान

सतना जिले की कोटर थाना पुलिस ने होली के दिन एक आरोपी को प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप और अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से नशीली सामग्री की तस्करी कर रहा था। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि बुधवार को होली ड्यूटी के दौरान ग्राम बिहरा अहरी टोला में डस्टर कार क्रमांक UP 16 BD 3102 संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस पार्टी ने कार में मौजूद प्रवीण तिवारी उर्फ पीके (37) निवासी अबेर से पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 12 बोतल अंग्रेजी शराब, 12 बोतल बीयर और 35 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये है। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह होली के मौके पर शराब दुकानें बंद होने का फायदा उठाकर ग्रामीण इलाके में इन सामग्रियों को बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *